फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Sister-in-law's brother-in-law exploited her by giving false promise of marriage

Hardoi News: शादी का झांसा देकर ननद के देवर ने किया शोषण

Sat, 31 Jan 2026 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jan 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Sister-in-law's brother-in-law exploited her by giving false promise of marriage
- पति की मौत के बाद किया शोषण, एसपी से शिकायत पर प्राथमिक दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
माधौगंज। पति की मौत के बाद शादी का झांसा देकर ननद के देवर ने महिला का शारीरिक शोषण किया। थाने में शिकायत करने पर पुलिस ने समझौता करा दिया। अब महिला ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत की। इस पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
मल्लावां थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस अधीक्षक से शिकायती दर्ज कराई है। इसमें बताया कि उसके पति की दो वर्ष पहले मौत हो चुकी है। चार बच्चे हैं। पति की मौत के बाद ननद का देवर माधौगंज थाना क्षेत्र के गौरा निवासी कुलदीप उसे शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने लगा।
विज्ञापन

सात दिसंबर को उसने शादी करने के लिए कहा तो कुलदीप ने उसे माधौगंज में एक कमरे पर बुलाया। आरोप है कि वहां भी शारीरिक शोषण कर उसका अश्लील वीडियो बनाया। यह भी कहा कि शादी नहीं करेगा। अगर किसी से शिकायत की तो वीडियो वायरल कर देगा। महिला का आरोप है कि उसने थाने में शिकायत की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

माधौगंज थाने की पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाकर सुलह करा दी। थानाध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि शिकायत मिलने पर छह जनवरी को दोनों पक्षों को बुलाया गया था। तब महिला ने रिश्तेदारों के कहने पर समझौता कर लिया था। अब एसपी के आदेश पर कुलदीप के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed