फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Sir! We only run one bulb and one fan, yet the bill has come to 83,000.

Hardoi News: साहब! एक बल्ब और एक पंखा चलाते हैं और बिल आ गया 83 हजार

Sat, 03 Oct 2026 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
Sir! We only run one bulb and one fan, yet the bill has come to 83,000.
फोटो 22: संपूर्ण समाधान दिवस में ​शिकायतें सुनते डीएम राहुल पांडेय, साथ में एसपी एके मीणा व अन्
शाहाबाद। मगियावां गांव निवासी दिव्यांग पंकज कुमार हाथ में बिजली बिल और शिकायती पत्र लेकर संपूर्ण समाधान दिवस पहुंचे। डीएम को शिकायती पत्र देते हुए बोले- साहब! एक तो दिव्यांग हैं। एक कोठरी है उसी में एक बल्ब और एक पंखा चलता है। इस पर बिजली निगम ने 83 हजार रुपये का बिल भेज दिया। कई बार शिकायत के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

शनिवार को तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता जिलाधिकारी राहुल पांडेय ने की। उन्होंने शिकायतों को सुना और उन पर समाधान के निर्देश दिए। दिव्यांग पंकज कुमार के साथ ही सिकंदरपुर नरकतरा निवासी प्रेमा देवी पत्नी संतराम ने शिकायती पत्र देते हुए बताया कि गांव के कुछ लोगों ने खेत पर कब्जा कर लिया है। अधिकारियों से कई बार शिकायत की लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई और न ही खेत कब्जामुक्त कराया गया।
विज्ञापन

ऐसे ही शिवपुरी अतरजी गांव निवासी भोला ने अपनी परेशानी बताई। बताया कि पिछले दो साल से उन्हें वृद्धावस्था पेंशन नहीं मिल रही है। समाज कल्याण अधिकारी से कई बार संपर्क करने पर उसे लगातार आश्वासन दिया जा रहा है। जिलाधिकारी ने समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। 100 शिकायतें दर्ज की गईं इसमें नौ शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। एसपी एके मीणा ने कहा कि राजस्व और पुलिस टीम मौके पर जाकर समस्या का निस्तारण करें। एसडीएम डॉ. अवनीश कुमार, सीओ संतोष कुमार सिंह, तहसीलदार कुलवंत सिंह, बीडीओ दिनेश चंद्र शर्मा मौजूद रहे।

तहसील सवायजपुर में एडीएम प्रफुल्ल त्रिपाठी ने शिकायतें सुनीं। 21 शिकायतें दर्ज की गईं इसमें दो का निस्तारण मौके पर किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) अखिलेश कुमार, क्षेत्राधिकारी हरपालपुर प्रवीण कुमार, एसडीएम शिवानी सिंह आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed