{"_id":"666dca1d45028417ac098a45","slug":"sir-the-road-government-land-and-drains-have-also-been-captured-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-115826-2024-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: साहब, रास्ता, सरकारी भूमि व नालियों पर भी कर लिया है कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: साहब, रास्ता, सरकारी भूमि व नालियों पर भी कर लिया है कब्जा
विज्ञापन
संडीला। लोकसभा चुनाव की अधिसूचना समाप्त और 16 मार्च के बाद शनिवार को हुए संपूर्ण समाधान दिवस में बड़ी संख्या में फरियादी आए। फरियादियों ने चकमार्ग, नगरीय रास्ता, नालियों और सरकारी भूमि पर कब्जा की शिकायतें कीं। कहा कि भूमाफिया से इन्हें कब्जामुक्त करा दीजिए।
नई तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस में ग्राम पंचायत कुतुबनगर निवासी मेवालाल ने बताया कि गांव में चकमार्ग व सिंचाई की नालियों पर भूमाफिया कब्जा कर रहें है। इनको कब्जामुक्त कराया जाए। कस्बा के राजाराम ने शिकायती पत्र में बताया कि बेनीगंज रोड स्थित नई बस्ती में और भी परिवार रहते हैं। मार्ग को सही करवाया जाए। मीतो गांव निवासी गंगादेई ने प्रार्थना पत्र में बताया कि भूमि पर बिना अनुमति के खनन किया जा रहा है। खनन कर रहे लोगों पर कार्रवाई की मांग की।
डीएम मंगला प्रसाद सिंह ने 188 शिकायतों को सुना। तीन का मौके पर निस्तारण कराया। भूमि से जुड़े मामलों पर लेखपालों से कहा कि खेत-खलिहान इस समय खाली हैं जो, व्यक्ति पहले आता है उसकी पहले पैमाइश की जाए। यह काम अभियान चलाकर कर 15 जुलाई तक पूरा कर लिया जाए। दैवीय आपदा के मामलों को गंभीरता से लें, 24 घंटे के अंदर निस्तारण करें। समाधान दिवस की शिकायतों की स्थलीय जांच कर एक सप्ताह के अंदर निस्तारण करें। इस मौके पर एसपी केशव चंद गोस्वामी, एसडीएम तान्या सिंह, सीओ शिल्पा कुमारी, तहसीलदार राजीव यादव,नायब तहसीलदार देवानंद श्रीवास्तव, कोतवाल बिजेन्द्र सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
सदर तहसील में एसडीएम एसके मिश्र ने शिकायतों को सुना और गंभीर मामलों में कार्रवाई के निर्देश दिए। तहसील बिलग्राम में अध्यक्षता करते हुए एडीएम प्रियंका सिंह ने शिकायतों को सुना। 65 शिकायती पत्र देकर लोगों ने समस्याएं बताईं। इसमें से पांच का निस्तारण मौके पर किया गया। एसडीएम गरिमा सिंह समेत तहसील के संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
सवायजपुर में एसडीएम डॉ. अरुणिमा श्रीवास्तव ने शिकायतों को सुना। 16 शिकायतें दर्ज की गईं और चार का निस्तारण मौके पर हुआ। हरपालपुर सीओ रवि प्रकाश सिंह, नायब तहसीलदार राजेश कुमार व आभा चौधरी मौजूद रहीं।