फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Sir, the monkeys tore the sacks, due to which the weight was lost.

Hardoi News: साहब, बंदरों ने बोरियों को फाड़ दिया, जिससे वजन कम हुआ

Mon, 09 Dec 2024 11:44 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Mon, 09 Dec 2024 11:44 PM IST
विज्ञापन
Sir, the monkeys tore the sacks, due to which the weight was lost.
फोटो-15- माधौगंज में धान खरीद केंद्र का निरीक्षण करते संभागीय खाद्य नियंत्रक अतुल कुमार व आरएफसी और पीसीएफ के अधिकारी। संवाद
विज्ञापन

संभागीय खाद्य नियंत्रक ने धान खरीद केंद्रों का किया निरीक्षण
केंद्रों में कमियां मिलने पर मातहतों को लगाई फटकार, दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई (माधौगंज)। संभागीय खाद्य नियंत्रक ने पीसाीएस जिला प्रबंधक के साथ सोमवार को हरदोई और माधौगंज में धान खरीद केंद्रों का निरीक्षण किया। क्रय केंद्रों पर बोरियों का वजन कम मिला। प्रभारी के यह कहने पर बंदरों ने बोरियों को फोड़ दिया, जिससे वजन कम हो गया, नियंत्रक ने फटकार लगाई। इस दौरान किसी भी क्रय केंद्र पर व्यवस्थाएं भी दुरूस्त नहीं मिली।
धान खरीद केंद्रों का निरीक्षण करने स्थानीय नवीन गल्ला मंडी पहुंचे संभागीय खाद्य नियंत्रक अतुल कुमार ने क्रय केंद्रों पर रखी धान के रखरखाव की स्थिति को देखा। धान की बोरियों में वजन कम होने की आशंका भी व्यक्त की और उनका वजन कराया। बोरियों में वजन की मात्रा में कुछ फर्क होने पर जिम्मेदारों से जानकारी ली।
विज्ञापन

उन्होंने क्रय से संबंधित रजिस्टर का मिलान किया और किसानों से भी व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली। इसके बाद वह पीसीएफ के जिला प्रबंधक विवेक यादव, पीसीयू जिला प्रबंधक अरविंद और जिला विपणन अधिकारी निहारिका के साथ माधौगंज के कृषि उत्पादन मंडी समिति में धान खरीद केंद्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रों पर खरीदे गए धान की बोरियों को वजन कराया। इसमें आरएफसी के केंद्र पर बोरी का वजन कम मिला। केंद्र प्रभारी हरिश्चंद्र ने बताया कि बंदरों ने बोरियों को फाड़ दिया, जिससे वजन कम हुआ। अन्य बोरियों का वजन सही मिला। अधिकारियों ने सभी केंद्रों के स्टॉक पंजिका, निरीक्षण पंजिका का अवलोकन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed