{"_id":"cff6c3f15f7fb79300b82512ddc00602","slug":"sir-including-pensions-ineligible-list-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साहब, पेंशन सूची में अपात्र शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साहब, पेंशन सूची में अपात्र शामिल
ब्यूरो/ अमर उजाला, हरदोई
Updated Tue, 23 Dec 2014 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश सरकार की समाजवादी पेंशन योजना में बनाई
विज्ञापन
गई सूची में घालमेल करने का आरोप लगाकर बावन ब्लाक के महोलिया शिवपार के
ग्रामीणों ने सोमवार को कलक्ट्रेट परिसर में जोरदार प्रदर्शन करते हुए
नारेबाजी की और एक ज्ञापन जिलाधिकारी रमेश मिश्रा को देकर जांच कराकर
पात्रों को सूची में जगह दिलाए जाने की मांग की।
मिली जानकारी के अनुसार, महोलिया शिवपार के कलक्ट्रेट परिसर पहुंचे रेशमा, संगीता आदि ने कलक्ट्रेट में धरने के दौरान बताया कि ग्राम पंचायत महोलिया शिवपार ब्लाक बावन के फार्म समाजवादी पेंशन योजना में डाले गए थे, जो विधवा, विकलांग, वृद्ध गरीब व्यक्ति हैं।
जो मुसलिम, अनुसूचित जाति के मजदूर तबके के लोग हैं। उनको इस योजना से वंचित रखा गया है, जबकि जो लोग सामर्थ्यवान हैं, उनको पात्रों की सूची मेें डालकर चयनित करके रखा गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि पात्रों की सूची में उनके नाम शामिल हैं, जिनके पास मोटरसाइकिल, ट्रैक्टर व खेती सभी कुछ हैं।
ग्रामीणों ने इस दौरान जमकर नारेबाजी की और डीएम रमेश मिश्र को एक ज्ञापन सौंपा। सौंपे गए ज्ञापन में किसी जिलास्तरीय अधिकारी से पूरे प्रकरण की जांच कराकर अपात्रों को सूची से बाहर किए जाने एवं पात्रों को सूची में जगह दिलाकर समाजवादी पेंशन योजना से लाभान्वित कराए जाने की मांग की गई।
जिलाधिकारी ने जांच कराकर कार्रवाई कराए जाने की बात कही है। इस मौके पर रेखा, बबिता, अनीता, राजरानी, लल्ली, सुदामिनी, रामबली, नन्ही, गीता, आयशा और मुन्नी आदि मौजूद थेे।