फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Sir, free our land from the clutches of Tau

साहब, ताऊ के चंगुल से छुड़वा दो हमारी जमीन

Sat, 23 Jan 2021 11:26 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jan 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
Sir, free our land from the clutches of Tau
फोटो-25- थानाध्यक्ष अशोक यादव से गुहार लगाते बच्चे व साथ में मौजूद बच्चों का मामा। संवाद - फोटो : HARDOI
भरावन। शनिवार को अतरौली थाने में आयोजित थाना समाधान दिवस पर पहुंचे नाबालिग भाई-बहन ने पैतृक भूमि ताऊ के कब्जे से छुड़ाने की मांग की। भाई-बहन ने कहा कि साहब ताऊ के चंगुल से हमारी भी जमीन छुड़वा दीजिए।
विज्ञापन

शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस में पहुंचे करन (13) और उसकी बहन आरती (12) ने थानाध्यक्ष अशोक यादव को बताया कि उनके पिता झूरी निवासी पियरनखेड़ा थाना अतरौली की मौत 10 वर्ष पहले हो गई थी। पिता की मौत के बाद मां ने दूसरी शादी कर ली तो दोनों बच्चे अनाथ जैसे हो गए।
विज्ञापन

दोनों बच्चे संडीला कोतवाली क्षेत्र के ग्राम फत्तेपुर में अपने मामा मोनू के साथ रहने लगे। पिता के हिस्से की साढ़े चार बीघा भूमि वरासत में करन और आरती के नाम दर्ज है, लेकिन अभिभावक के तौर पर ताऊ नंदलाल का नाम दर्ज है। आरोप है कि ताऊ ने पिछले 10 वर्ष में कभी हाल तक नहीं लिया और भूमि को भी बेचने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष अशोक यादव ने बताया कि तहरीर मिली है और इसी आधार पर पुलिस और राजस्व की संयुक्त टीम का गठन कर दिया गया है। लेखपाल को निर्देश दिए गए हैं कि ताऊ के चंगुल से जमीन छुड़ाकर जिसे बच्चे चाहें उसे सौंप दें। समाधान दिवस पर कुल 12 शिकायतें आईं, जिनमें से दो का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।

डीएम-एसपी ने सुरसा थाने में सुनीं शिकायतें
डीएम अविनाश कुमार और एसपी अनुराग वत्स ने सुरसा थाने पहुंचकर फरियादियों की परेशानियां सुनीं। इस दौरान पैंड़ापुर निवासी छोटे ने चकबंदी के बाद खेत पर कब्जा न मिलने और कई बार शिकायत दर्ज किए जाने पर भी कार्रवाई न होने की जानकारी दी।
इस पर डीएम ने कहा कि सभी शिकायतों को गंभीरता से लेकर उनका निस्तारण करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed