फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Sir! Even after the road was built, people have encroached upon it

Hardoi News: साहब! चकमार्ग को बनवाए जाने के बाद भी लोगों ने कर लिया है कब्जा

Sat, 04 Jan 2025 10:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2025 10:30 PM IST
विज्ञापन
Sir! Even after the road was built, people have encroached upon it
संपूर्ण समाधान दिवस में फरियाद सुनते डीएम एमपी सिंह व एसपी नीरज कुमार जादौन। - फोटो : संपूर्ण समाधान दिवस में फरियाद सुनते डीएम एमपी सिंह व एसपी नीरज कुमार जादौन।
हरदोई। साहब! प्रधान की ओर से चकमार्ग बनवा दिए जाने के बाद भी लोगों ने कब्जा कर लिया है।
विज्ञापन

ससे खेत पर आने-जाने में दिक्कतें होती हैं। भीठादान निवासी मनीष कुमार सिंह ने डीएम को दिए शिकायती पत्र में कहा कि कब्जामुक्त कराए गए चकमार्ग पर साल 2022-23 में प्रधान ने मिट्टी का काम भी कराया था। कुछ लोगों ने चकमार्ग को फिर से कब्जा कर लिया है। ऐसे ही अछरामऊ निवासी श्रीपाल ने शिकायती पत्र में गांव के चकमार्गों पर कब्जा और रेलवेगंज निवासी उमेश चंद्र गुप्ता ने ई-रिक्शे की चोरी की एफआईआर दर्ज न किए जाने की शिकायत की है।
तहसील सदर में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए डीएम मंगला प्रसाद सिंह ने शिकायतों को सुना और संबंधित अधिकारियों को निराकरण के लिए सौंपा। रेलवेगंज निवासी उमेश चंद्र गुप्ता ने दिए गए शिकायती पत्र में कहा कि 14 दिसंबर की रात ई-रिक्शा चोरी हो गया था। कोतवाली शहर में तहरीर दी थी। जिसकी पावती भी दी गई, लेकिन अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं की गई है।
विज्ञापन

सैयापुरवा निवासी यासीन खां ने दिए शिकायती पत्र में पत्नी मोबीना खां की वृद्धावस्था पेंशन स्वीकृत न होने और जांच आख्या में पत्नी को पुत्र दर्ज कर दिए जाने की शिकायत की। डीएम ने शिकायतों पर टीम बनाकर जांच कराने के आदेश दिए। ऐसे ही कोतवाली देहात के एक मामले में एसपी नीरज कुमार जादौन ने पुलिस को आदेश दिए कि मौका-मुआयना करते हुए मार्ग पर दीवार बनाए जाने की पुष्टि पर दीवार को गिरवा दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने टड़ियावां और हरियावां के बीडीओ की गैरहाजिरी पर नाराजगी जाहिर की। कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस के दिन कोई भी अधिकारी विभागीय बैठक में बिना अनुमति के मुख्यालय से बाहर नहीं जाएगा। अहिरोरी के गोंडाराव गांव में मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किए जाने में देरी पर पंचायत सचिव को प्रतिकूल प्रविष्टि के निर्देश दिए। एसडीएम सुशील कुमार मिश्रा सहित अधिकारी मौजूद रहे।
शाहाबाद प्रतिनिधि के अनुसार, सीडीओ सौम्या गुरुरानी ने शिकायतों को सुना। अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ समय से निस्तारण के निर्देश दिए। 90 शिकायतें दर्ज की गईं, जिसमें छह का निस्तारण कर दिया गया। एसडीएम डॉ. दीक्षा जोशी, सीओ अनुज मिश्रा आदि अधिकारी मौजूद रहे।
बिलग्राम प्रतिनिधि के अनुसार, एडीएम प्रियंका सिंह ने संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता की। 34 शिकायतों को दर्ज किया गया। इसमें दो का निस्तारण हो गया। एसडीएम राकेश सिंह सहित अधिकारी मौजूद रहे।
संडीला प्रतिनिधि के अनुसार, एसडीएम डॉ. अरुणिमा श्रीवास्तव ने शिकायतों को सुना। 34 शिकायतें आईं। 11 का निस्तारण किया गया।
सवायजपुर प्रतिनिधि के अनुसार, एसडीएम संजय अग्रहरि ने शिकायतें सुनीं। 16 शिकायतें दर्ज की गईं, जिसमें एक का निस्तारण किया गया। प्रशिक्षु एसडीएम माधव उपाध्याय सहित अधिकारी मौजूद रहे।

------
डोनर न होने पर डीएम ने मेडिकल कॉलेज से दो यूनिट खून दिलवाया
शहर के एक मोहल्ला निवासी निराश्रित महिला ने डीएम एमपी सिंह को प्रार्थना पत्र देकर बीमार भाई के लिए ब्लड बैंक से खून दिलाने की मांग की। डीएम ने सीएमओ और मेडिकल कॉलेज के जिम्मेदारों से वार्ता कर तत्काल ब्लड बैंक से दो यूनिट खून दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed