फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Single nomination on the general body's constituency, clearing the way for unopposed

Hardoi News: 20 घंटे बाद गर्रा नदी से बरामद हुए दोनों युवकों के शव

Sat, 20 May 2023 01:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 May 2023 01:10 AM IST
विज्ञापन
Single nomination on the general body's constituency, clearing the way for unopposed
पाली। कलश यात्रा में शामिल होने के दौरान गर्रा नदी में डूबे दोनों युवकों का शव दूसरे दिन शुक्रवार को करीब 20 घंटे के बाद घटनास्थल से सौ मीटर दूर गहरे पानी से गोताखोरों ने निकाल लिए। शव मिलते ही परिजनों में चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के कछेलिया गांव निवासी रामचन्द्र के घर भागवत कथा का आयोजन होना था। उसी को लेकर गुरुवार की दोपहर तीन बजे निकाली गई कलश यात्रा में शामिल होकर गांव के ही गुरुबक्स, सोहन, शिवम व विश्वास भी जल लेने बैजूपुर गांव आए थे। जल लेने के दौरान चारों गहरे पानी में जाने से डूबने लगे थे।
विज्ञापन

मौके पर मौजूद किसान ने गुरुबक्स व सोहन को सकुशल बाहर निकाल लिया था, जबकि शिवम(17) व विश्वास (20) डूब गए थे। शुक्रवार दोपहर 12 बजे के करीब 20 घंटे के बाद घटनास्थल से दस मीटर की दूरी पर गोताखोरों ने पहले शिवम के शव को बरामद किया। फिर कुछ ही अंतराल के बाद 100 मीटर की दूरी से विश्वास के शव को भी बरामद कर लिया गया। दोनों शवों को बाहर निकाला गया। शवों को देखकर परिजनों में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed