फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Single nomination on the general body's constituency, clearing the way for unopposed

Hardoi News: सामान्य निकाय के निर्वाचन क्षेत्र पर एकल नामांकन, निर्विरोध का रास्ता साफ

Sat, 20 May 2023 01:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 May 2023 01:08 AM IST
विज्ञापन
Single nomination on the general body's constituency, clearing the way for unopposed
हरदोई। केंद्रीय उपभोक्ता सहकारी भंडार लिमिटेड के सामान्य निकाय के प्रतिनिधियों के निर्वाचन के लिए शुक्रवार को नामांकन पत्र प्राप्त किए गए। सात निर्वाचन क्षेत्र में 100 प्रतिनिधियों के पद के लिए सभी पदों पर एकल नामांकन प्राप्त होने से निर्विरोध निर्वाचन का रास्ता साफ हो गया है। शनिवार को नामांकन पत्रों को सुबह 10 से अपराह्न तीन बजे तक जांच की जाएगी। इसके बाद वैध नामांकन पत्रों का प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

निर्वाचन अधिकारी जिला पंचायत राज अधिकारी विनय कुमार सिंह ने केंद्रीय उपभोक्ता भंडार लिमिटेड के कार्यालय पर सामान्य निकाय के प्रतिनिधियों के निर्वाचन के लिए नामांकन प्राप्त करने की प्रक्रिया पूरी की। बताया कि केंद्रीय उपभोक्ता भंडार लिमिटेड के सात निर्वाचन क्षेत्र में सामान्य निकाय के 100 प्रतिनिधियों के लिए चुनाव प्रक्रिया पूरी कराई जा रही है। सामान्य निकाय के सभी 100 पदों के लिए प्रत्येक पद पर एक-एक ही नामांकन पत्र प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन

बताया कि सात निर्वाचन क्षेत्र में हरदोई नगर प्रथम से 17, हरदोई नगर द्वितीय से 16, हरदोई नगर तृतीय से 13, निर्वाचन क्षेत्र चार बिलग्राम से 17, निर्वाचन क्षेत्र पांच शाहाबाद से 11, निर्वाचन क्षेत्र छह संडीला से 11 और निर्वाचन क्षेत्र सात सवायजपुर से 15 नामांकन पत्र प्राप्त हुए हैं। प्राप्त नामांकन पत्रों की जांच के बाद वैध नामांकन पत्रों की स्थिति स्पष्ट होगी और वैध पाए जाने वाले नामांकन पत्रों वाले क्षेत्र में निर्विरोध निर्वाचन तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed