फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   si caught taking bribe

एंटी करप्शन टीम ने घूस ले रहे एसआई को रंगे हाथों किया गिरफ्तार

Wed, 19 Feb 2020 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
si caught taking bribe
हरदोई में शहर कोतवाली में एंटी करप्शन टीम की गिरफ्त में आरोपी दरोगा। संवाद - फोटो : HARDOI
हरदोई। दहेज प्रताड़ना के मामले में फाइनल रिपोर्ट लगाने के नाम पर युवक से घूस ले रहे हरपालपुर थाने के एसआई को लखनऊ से आई एंटी करप्शन टीम ने मंगलवार दोपहर कस्बे के पास ढाबे से गिरफ्तार कर लिया। टीम ने नगदी को सील कर कब्जे में ले लिया। एंटी करप्शन शाखा के एएसपी महात्मा प्रसाद ने बताया कि आरोपी के खिलाफ शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

कन्नौज के रहने वाले जमील अहमद ने एंटी करप्शन की लखनऊ शाखा में शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें बताया था कि उसका पत्नी से विवाद चल रहा है। पत्नी ने हरपालपुर कोतवाली में उसके खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज कराया है। जिसकी विवेचना थाने के एसआई अभिषेक सिंह कर रहे हैं। बताया कि मामले में फाइनल रिपोर्ट लगाने के नाम पर एसआई अभिषेक सिंह उससे पांच हजार रुपये की मांग कर रहा था। रिश्वत न देने पर एसआई ने उसे जेल भेजने की धमकी दी।
विज्ञापन

मामला संज्ञान में आने पर एंटी करप्शन शाखा के एसपी राजीव मल्होत्रा के निर्देश पर मंगलवार को एएसपी महात्मा प्रसाद की अगुवाई में टीम हरदोई पहुंची। पीड़ित जमील अहमद एसआई द्वारा बुलाए जाने पर हरपालपुर कस्बे के पास ढाबे पर पहुंचा। पीड़ित ने एसआई को जैसे ही टीम द्वारा मार्क किए गए नोट सौंपे, ढाबे के आस पास मौजूद एंटी करप्शन टीम ने एसआई को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को हिरासत में लेने के साथ ही टीम ने मार्क किए गए नोटों को सील कर कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम आरोपी को लेेकर दोपहर बाद शहर कोतवाली पहुंची, जहां टीम के सदस्य एसआई लक्ष्मीनारायण ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। शहर कोतवाली पुलिस ने आरोपी एसआई अभिषेक सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। देर शाम टीम आरोपी को लेकर लखनऊ रवाना हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed