फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Shri Shiv Sankatharan Temple will be beautified with an expenditure of Rs 1.66 crore.

Hardoi News: श्रीशिव संकटहरण मंदिर का 1.66 करोड़ से होगा सुंदरीकरण

Thu, 05 Mar 2026 10:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 Mar 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
Shri Shiv Sankatharan Temple will be beautified with an expenditure of Rs 1.66 crore.
फोटो 20: श्री​शिवसंकटहरण मंदिर सकाहा। संवाद  
हरदोई। श्रीशिव संकटहरण मंदिर सकाहा का सुंदरीकरण कराया जाएगा और श्रद्धालुओं के लिए सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। शासन ने पर्यटन विकास के उद्देश्य से काम कराने के लिए 1.66 करोड़ रुपये की वित्तीय और प्रशासनिक स्वीकृति दे दी है।
विज्ञापन




श्रीशिव संकटहरण मंदिर सकाहा शहर से 17 किलोमीटर एनएच-731 पर है। मंदिर का पौराणिक, धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व है। मान्यता है कि नाम के अनुसार भगवान शिव अपने श्रद्धालुओं के संकट को हर लेते हैं। सावन माह ही नहीं, 12 महीनों सकाहा मंदिर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। पर्यटन विकास के उद्देश्य से श्रीशिव संकटहरण मंदिर सकाहा में काम कराने के लिए उप्र राज्य पर्यटन विकास निगम लिमिटेड ने कार्ययोजना तैयार की थी। 1,83,38,000 रुपये की विस्तृत प्रोजेक्ट रिपोर्ट शासन को भेजी गई। शासन स्तर पर तकनीकी और वित्तीय समिति ने इसमें कटौती की है।
विज्ञापन

शासन ने श्रीशिव संकटहरण मंदिर सकाहा के सुंदरीकरण और श्रद्धालुओं की सुविधा और सहूलियत के काम कराने के लिए 1,66,06,000 रुपये की वित्तीय और प्रशासनिक स्वीकृति दे दी है। शासन के उप सचिव संजीव कुमार श्रीवास्तव ने इस संबंध में पत्र भी जारी किया है। इसमें सकाहा मंदिर के सुंदरीकरण के साथ ही यहां पर यात्री विश्राम गृह, यात्री शेड, पाथवे, आरसीसी बेंच, सोलर स्ट्रीट लाइट, पेयजल सुविधा, टॉयलेट, डस्टबिन, उद्यानीकरण, भित्तिचित्र दीवार और ड्रेनेज सिस्टम के काम को कराया जाना प्रस्तावित है। भित्तिचित्र दीवार मंदिर की पौराणिकता और आध्यात्मिकता को बताएगी। उप सचिव ने काम के लिए अलग-अलग मदवार रुपये भी तय किए हैं। काम कराने की जिम्मेदारी उप्र राज्य पर्यटन विकास निगम लिमिटेड को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




--



श्रीशिव संकटहरण मंदिर धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व से प्राचीन है। जिले के ही नहीं आसपास के जनपदों के लोगों की भी आस्था जुड़ी है। श्रद्धालुओं की आस्था और संख्या को देखते हुए वहां पर सुविधा और सहूलियत का काम भी कराया जाना प्रशासन की प्राथमिकता में है। पर्यटन विकास के उद्देश्य से काम कराने की स्वीकृति की जानकारी है। इसके लिए कार्यदायी संस्था उप्र राज्य पर्यटन विकास निगम लिमिटेड के अभियंताओं को निर्देशित किया गया है कि वह समय से निविदा प्रक्रिया पूरी कराते हुए काम शुरू कराएं ताकि काम गुणवत्तापरक और समय से पूरा हो सके। -अनुनय झा, जिलाधिकारी

फोटो 20: श्रीशिवसंकटहरण मंदिर सकाहा। संवाद  

फोटो 20: श्रीशिवसंकटहरण मंदिर सकाहा। संवाद  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed