फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Shreyansh selected in JEE and Munish selected in NEET, increased value

Hardoi News: जेईई में श्रेयांश और नीट में मुनीश का चयन, बढ़ाया मान

Mon, 10 Jun 2024 11:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jun 2024 11:44 PM IST
विज्ञापन
Shreyansh selected in JEE and Munish selected in NEET, increased value
पिहानी। सेंट जेवियर्स स्कूल में बारहवीं कक्षा के छात्र रहे श्रेयांश रस्तोगी ने जेईई एडवांस्ड परीक्षा ऑल इंडिया रैंक 2515 के साथ उत्तीर्ण की है। मगरापुर गांव निवासी मुनीश ने नीट की परीक्षा 675 अंक के साथ उत्तीर्ण कर कर क्षेत्र का मान बढ़ाया है।
विज्ञापन

श्रेयांश ने जेईई मुख्य परीक्षा में 99 परसेंटाइल से अधिक अंक हासिल किए हैं। श्रेयांश के पिता श्रीनाथ रस्तोगी व्यवसायी और माता गृहिणी हैं। प्रधानाचार्य मनीष श्रीवास्तव ने बताया कि श्रेयांश सेंट जेवियर्स स्कूल में 2023-24 बैच के छात्र रहे हैं। श्रेयांश ने सफलता का श्रेय माता-पिता और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया है।
विज्ञापन

मगरापुर गांव निवासी मुनीश ने नीट की परीक्षा 675 अंक के साथ उत्तीर्ण की है। नीट में प्राप्तांकों के आधार पर एमबीबीएस में चयन होना लगभग तय हो गया है। मुनीश नवोदय विद्यालय इटारा के छात्र रहे हैं। पिछले वर्ष उनका चयन बीडीएस में हुआ था। वर्तमान में वह केजीएमयू लखनऊ में शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। मुनीश ने सफलता का श्रेय मां संयोगिता और पिता मंगूलाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed