{"_id":"64fb5c11de667e5f6402b4a6","slug":"show-cause-notice-to-five-panchayat-secretaries-on-arbitrariness-in-work-and-expenditure-hardoi-news-c-213-1-hra1001-3323-2023-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: काम व खर्च में मनमानी पर पांच पंचायत सचिवों को कारण बताओ नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: काम व खर्च में मनमानी पर पांच पंचायत सचिवों को कारण बताओ नोटिस
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। सिंगल नोडल अकाउंट (एसएनए) से खर्च और पंचायत भवन को क्रियाशील बनाने में लापरवाही पर पांच पंचायत सचिवों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। डीपीआरओ ने पंचायत सचिवों को चेतावनी दी है कि दो दिन के अंदर साक्ष्य सहित जवाब न आने पर कार्रवाई की जाएगी।
गांवों में पंचायत भवन का निर्माण, कार्यालय की स्थापना व क्रियाशीलता शासन की शीर्ष प्राथमिकता में से एक होने के बाद भी पांच ग्राम पंचायतों में मनमानी बरती जा रही है। डीपीआरओ विनय कुमार सिंह ने बताया कि विकास खंड सांडी के मगरौरा में एसएनए में 6.98 लाख शासन की ओर से जारी किए जाने के बाद भी चार माह से खर्च शून्य प्रदर्शित हो रहा है। पंचायत भवन निर्माण की स्थिति व भुगतान पर निदेशक ने भी नाराजगी जाहिर की है।
बताया कि भरावन के छावन में एसएनए में 4.00 लाख, अहिरोरी की ग्राम पंचायत नयागांव मुबारकपुर में सात लाख, माधौगंज के नेवादा गब्भी में 6.98 लाख, हरपालपुर के सतौथा में चार लाख रुपये एसएनए में डंप हैं। इस पर छावन के पंचायत सचिव सुंदरलाल, सतौथा के पंचायत सचिव सर्वेश राना, नेवादा गब्भी के पंचायत सचिव विजय कुमार, नयागांव मुबारकपुर के पंचायत सचिव दिनेश कुमार गुप्ता व मगरौरा के पंचायत सचिव राकेश वर्मा से जवाब-तलब किया गया है।