फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Show cause notice to fifty two BDOs, adverse entry to ADO

Hardoi News: बावन बीडीओ को कारण बताओ नोटिस, एडीओ को प्रतिकूल प्रविष्टि

Tue, 09 May 2023 12:55 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 09 May 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
Show cause notice to fifty two BDOs, adverse entry to ADO
हरदोई। मुख्य विकास अधिकारी ने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में लाभार्थी से वसूली और द्वितीय किस्त पर रोक की पुष्टि पर नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने बावन की बीडीओ को कारण बताओ नोटिस, सेक्टर अधिकारी एडीओ को प्रतिकूल प्रविष्टि के साथ ही प्रधान को नोटिस और पंचायत सचिव को निलंबित किए जाने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरूरानी ने बताया कि विकास खंड बावन की ग्राम पंचायत बलेहरा निवासी राजवती पत्नी राजेश कुमार सिंह का आवास जनवरी में स्वीकृत हुआ है। बीडीओ बावन रचना गुप्ता की ओर से 24 अप्रैल को आईजीआरएस की शिकायत पर भ्रामक रिपोर्ट दी गई कि उक्त का नाम पात्रता सूची में नहीं है। साथ ही डीडीओ और पीडी के निरीक्षण की गलत रिपोर्ट दी गई है।
विज्ञापन

बीडीओ रचना गुप्ता को कारण बताओ नोटिस डीडीओ की ओर से जारी की जाएगी। सेक्टर प्रभारी सहायक विकास अधिकारी आइएसबी को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है। बीडीओ रचना गुप्ता का कहना है कि लाभार्थी की किस्त जारी कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसलिए हुई कार्रवाई
द्वितीय किस्त न मिलने की शिकायत पर जांच जिला ग्राम्य विकास अभिकरण के परियोजना निदेशक गजेंद्र तिवारी से कराई गई। जांच में लाभार्थी पात्र मिली और प्रधान प्रतिनिधि देवेंद्र उर्फ कल्लू की ओर से प्रथम किस्त में 10 हजार रुपये वसूल किए जाने की भी पुष्टि हुई है। बताया कि जनवरी में राजवती का आवास स्वीकृत हुआ और पंचायत सचिव अमरेश कुमार पांडेय ने इसके बाद भ्रामक रिपोर्ट देकर किस्त पर रोक लगाई है। पंचायत सचिव की ओर से वसूली और योजना के प्रति लापरवाही की पुष्टि पर निलंबन के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed