{"_id":"623a10df0e42df0fbb38baae","slug":"shot-the-wife-for-dowry-hardoi-news-knp686924960","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज के लिए पत्नी को गोली से उड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज के लिए पत्नी को गोली से उड़ाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलग्राम। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम तरौली में सोमवार को देर रात दहेज की रकम को लेकर हुए विवाद में पति ने पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने पुलिस को जानकारी दी।
पुलिस व फोरेंसिक टीम ने कमरे में नमूने लेकर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने युवती के पिता की तहरीर पर पति और ससुर के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
लखमीपुर के पसिगवां निवासी रसूलपुर निवासी सोनी (25) की शादी वर्ष 2018 में बिलग्राम के तरौली निवासी सोनपाल के साथ हुई थी। सोमवार को देर रात कमरे में पति ने देसी तमंचे से गोली मार दी और फरार हो गया।
सीने के पास गोली लगने से मौके पर ही सोनी की मौत हो गई। गोली की आवाज सेे परिजनों में कोहराम मच गया। कमरे के अंदर पहुंचे परिजनों ने खून से लथपथ सोनी का शव पड़ा देेखा।
विज्ञापन
परिजनों ने घटना की सूचना मायके वालों को दी। देेर रात मायके से पिता राकेश सिंह परिजनों के साथ मौके पर आ गए। पिता ने बताया कि शादी के बाद से दामाद सोनपाल, ससुर राम सिंह दहेज में तीन लाख रुपये की मांग कर बेटी को प्रताड़ित कर रहे थे।
काफी समझाने के बाद ससुराली मानने को तैयार नहीं थे। आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर दामाद ने बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया।
युवती के पिता ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस व फोरेंसिक टीम के सदस्य मुकेश पांडेय ने नमूने लेकर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।
कोतवाल राजवीर सिंह ने बताया कि पिता की तहरीर पर पति व ससुर के खिलाफ पर दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
देसी तमंचे से किया गया फायर
पुलिस को शव के पास एक देसी तमंचा मिला है। तमंचे में खोखा फंसा हुआ था। महिला का शव जमीन पर खून से लथपथ पड़ा मिला था, जबकि उसके पेट पर खरोंच के भी निशान मिले हैं, साथ ही चूड़ियां टूटी मिली हैं।
ऐसी आशंका है कि वारदात से पहले महिला से हाथापाई भी की गई थी।
आरपार निकल गई गोली
पुलिस सूत्रों के अनुसार, गोली सामने से महिला दाहिने कंधे से कुछ नीचे लगी थी। इसके साथ ही गोली आरपार होते हुए अलमारी पर रखे कप से जा लगी थी, इससे कप टूट गया। पुलिस ने मौके पर कई कोणों से जांच की हैं।
ससुराल, मायके पक्ष भिड़े, गालीगलौज
घटना सोमवार की रात 12 बजे के आसपास की है। सूचना के बाद पुलिस और फोरेंसिक विभाग की टीम लगभग एक बजे मौके पर पहुंची थी। तब तक मायके पक्ष के लोग भी पहुंच गए थे।
इस दौरान दोनों पक्षों के बीच एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाते हुए जमकर गालीगलौज भी हुआ था।