फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   shortcircute in hardoi automobile shop

शॉर्ट सर्किट से आटो मोबाइल शॅप में लगी आग, दुकान से लपटें निकलते देख पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने दुकानदार को दी सूचना

Sat, 08 Aug 2020 10:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
shortcircute in hardoi automobile shop
फोटो-7-आग लगने के बाद दुकान में सफाई का प्रयास करता दुकान का कर्मचारी। संवाद - फोटो : HARDOI
हरदोई शहर में आबिद पेट्रोल पंप के निकट स्थित आटोमोबाइल शॉप में शुक्रवार रात शार्ट सर्किट से आग लग गई। लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझाई जा सकी। इस दौरान लाखों का माल राख हो गया।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला इदरीसगंज निवासी मुजीब अहमद की आबिद पेट्रोल पंप के निकट सैनिक आटोमोबाइल के नाम से दुकान है। शुक्रवार रात नौ बजे मुजीब दुकान बंद कर घर चले गए थे। देर रात लगभग साढ़े बजे उनकी दुकान से लपटें निकलते देख पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने उन्हें फोन किया।
विज्ञापन

इस बीच आसपास के लोगों ने पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन करंट के डर से पीछे हट गए। मुजीब मौके पर पहुंचे और अग्निशमन विभाग को सूचना दी। बिजली आपूर्ति रुकवाकर आग बुझाई गई। मुजीब के मुताबिक शार्ट सर्किट से दुकान में आग लगी थी। लगभग दस लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed