फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Short circuit fire in front of OPD, emergency services disrupted for two hours

Hardoi News: ओपीडी के सामने शॉर्ट सर्किट से लगी आग, दो घंटे तक बाधित रहीं इमरजेंसी सेवाएं

Fri, 09 Jun 2023 11:55 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Fri, 09 Jun 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
Short circuit fire in front of OPD, emergency services disrupted for two hours
फोटो- 3 जिला अस्पताल में जनरेटर कक्ष के ऊपर तारों में लगी आग
विज्ञापन

फोटो- 4 आग पर बाल्टी से पानी डालते कर्मचारी

- आग लगने से अस्पताल परिसर में खलबली, भीषण गर्मी में तड़पते रहे मरीज
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय से संबंध जिला चिकित्सालय में ओपीडी के सामने विद्युत उपकेंद्र के पास जनरेटर कक्ष के ऊपर तारों में अचानक शॉर्ट सर्किट होने से आग की लपटें उठने लगी। यह देखकर लोगों में अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान करीब दो घंटे तक इमरजेंसी सेवाएं बाधित रहीं।
अस्पताल परिसर में लगे अग्निशमन भी शोपीस साबित हुए। बाल्टी में पानी डालकर आग पर काबू पाया गया। इस दौरान करीब दो घंटे तक बिजली गुल रही। भीषण गर्मी में मरीज परेशान हो गए। आग लगने के बाद जब बिजली चली गई तो उसके बाद इमरजेंसी से लेकर वार्ड तक में भर्ती मरीजों को करीब दो घंटे तक गर्मी से तड़पने के लिए मजबूर होना पड़ा।
विज्ञापन

हालांकि जिम्मेदार बिजली आने की राह देखते देखते दो घंटे का समय गुजार दिया। वहीं जब बिजली आपूर्ति शुरू हुई तो मरीजों को राहत मिली। इस दौरान जनरेटर तक नहीं चला। वहीं सीटी स्कैन एक्सरे मशीन आदि की मरीजों को मिलने वाली सुविधाएं दो घंटे तक प्रभावित रहीं। इस संबंध में पूर्व सीएमएस डॉ. जेएन तिवारी ने बताया कि लाइन गड़बड़ होने की वजह से जनरेटर नही चलाया जा सका था। कुछ देर बाद बिजली आ गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed