{"_id":"5dcafba98ebc3e5b516dea2c","slug":"shobha-wins-silver-in-national-yog-championship-hardoi-news-knp525413012","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेशनल योगासन में किसान की बेटी ने झटका सिल्वर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेशनल योगासन में किसान की बेटी ने झटका सिल्वर
विज्ञापन
जयपुर राजस्थान में हुई 44 वीं सीनियर नेशनल योगासन स्पोर्ट चैंपियनशिप में द्वितीय पुरस्कार प्राप?
- फोटो : HARDOI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जयपुर में नौ से 12 नवंबर तक हुई 44वीं सीनियर नेशनल योगासन स्पोर्ट चैंपियनशिप में बेहतरीन प्रदर्शन कर जिले की बेटी ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया। बेटी की उपलब्धि पर किसान के घर में खुशी की लहर दौड़ गई।
शाहाबाद के मिठनापुर गांव निवासी किसान सत्येंद्र प्रताप सिंह व पुष्पा देवी की बेटी शोभा सिंह ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा जिले से पूरी करने के बाद शांतिकुंज हरिद्वार से स्नातक व परास्नातक किया। इसके बाद उन्होंने वापस आकर शाहाबाद में बच्चों को योग सिखाया।
वह कस्बे में बच्चों को नि:शुल्क योगा सिखाती हैं। इसी बीच जयपुर में 44 सीनियर नेशनल योगासन स्पोर्ट चैंपियनशिप हुइ, जिसमें कई प्रांतों से लोगों ने प्रतिभाग लिया। शोभा सिंह ने सीनियर ग्रुप बी (21 वर्ष से 25 वर्ष आयु वर्ग) वर्ग में प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
उत्कृष्ट प्रदर्शन के बाद उन्हें द्वितीय स्थान मिला। उनके माता पिता को बधाई देने का सिलसिला जारी हो गया। जो देर रात तक जारी रहा।
प्रथम स्थान भी यूपी के नाम
शोभा सिंह ने बताया कि प्रथम स्थान भी यूपी के ही नाम रहा। गाजियाबाद की साक्षी रावत ने प्रथम पुरस्कार जीता।
इंडिया के लिए गोल्ड लाने की तमन्ना
शोभा ने बताया कि उनका सपना योग में ही भारत के लिए गोल्ड लाने का है। वह अपने जिले, प्रदेश के लिए ही नहीं बल्कि देश के लिए कुछ अच्छा करना चाहतीं हैं, जिससे वह अपने आप को सच्चा भारतीय कह सकें।