फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Shiv Sena angry demonstration in Kalktret

खफा शिवसैनिकों का कलक्ट्रेट में प्रदर्शन

Tue, 28 Apr 2015 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Tue, 28 Apr 2015 12:33 AM IST
विज्ञापन
Shiv Sena angry demonstration in Kalktret

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मौत पर से रहस्य का पर्दा

विज्ञापन
उठाने के लिए आईबी की टीम द्वारा सुरक्षित की गई 62 फाइलों को सार्वजनिक करने की मांग को लेकर शिवसेना के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।

ज्ञापन से पूर्व शिवसेना के राज्य सचिव अवनीश श्रीवास्तव ने कहा कि नेताजी के प्रकरण से पर्दा उठाने के लिए आईबी की विशेष शाखा लार्ड सिन्हा मार्ग, कोलकाता में संबंधित 62 फाइलें रखी हैं। इन्हें राष्ट्रहित में तत्काल सार्वजनिक किया जाना नितांत आवश्यक है।

अन्नत कुमार ने कहा कि कांग्रेस सरकार द्वारा भारतीय जनता की बेहद मांग पर शहनवाज आयोगों का गठन कर खानापूरी की। इसके बाद पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एक ज्ञापन प्रधानमंत्री को संबोधित जिलाधिकारी रमेश मिश्र को सौंपकर फाइलों को सार्वजनिक कराए जाने की मांग की।

इसके अलावा ज्ञापन में उक्त के अतिरिक्त किसानों को उचित मुआवजा दिलाने, पिहानी के नागर में होलिका दहन की भूमि को दबंगों के कब्जे से मुक्त कराने की मांगे भी शामिल रही। इस मौके पर दिवाकर मिश्रा, चंदन सिंह, छोटेलाल, महाराज सिंह यादव आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed