फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Shahabad-Pihani road condition to improve by 31 crores

31 करोड़ रुपये से सुधरेगी शाहाबाद-पिहानी मार्ग की दशा

Sat, 05 Sep 2020 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
Shahabad-Pihani road condition to improve by 31 crores
फोटो-29-मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा किया गया ट्वीट। संवाद - फोटो : HARDOI
शाहाबाद और गोपामऊ विधानसभा क्षेत्र के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शाहाबाद - पिहानी मार्ग के सुदृढ़ीकरण और चौड़ीकरण के लिए लगभग 31 करोड़ रुपये के प्रस्ताव को स्वीकृत कर दिया है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के ट्विटर अकाउंट से प्रस्ताव स्वीकृत किए जाने की जानकारी पर इलाके के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। शासन में पिछले लगभग दस माह से यह प्रस्ताव लंबित था।
विज्ञापन

पिहानी को शाहाबाद कस्बे से जोड़ने वाली सड़क की लंबाई 25 किलोमीटर है। शाहाबाद की ओर से पिहानी मार्ग पर 12 किलोमीटर लंबी सड़क की दशा ठीक है। किलोमीटर संख्या 13 से 25 तक सड़क बेहद खराब है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे आवागमन में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। हालत यह है कि बस या फिर छोटे और चौपहिया वाहन रफ्तार नहीं भर पाते हैं। सड़क की दशा पिछले कई साल से खराब है।
सड़क की खराब दशा को लेकर अमर उजाला ने कई बार प्रमुखता से समाचार प्रकाशित किए। इन समाचारों को संज्ञान में लेकर मार्ग की अस्थायी मरम्मत भी कराई गई। बाद में शाहाबाद विधायक ने भी इसमें रुचि दिखाई। शासन में इस मार्ग के निर्माण की मांग उठाई।
लोक निर्माण विभाग के खंड एक के अधिशासी अभियंता हरदयाल अहिरवार ने 30 करोड़ 87 लाख एक हजार रुपये का आगणन (एस्टीमेट और प्रस्ताव) शासन को भेजा था। इस प्रस्ताव को अब स्वीकृति मिली है।
विभागीय सूत्रों के मुताबिक पिहानी-शाहाबाद मार्ग को चौड़ा करने का प्रस्ताव आगणन में शामिल है। अभी यह मार्ग 3.75 मीटर चौड़ा है। इसे सात मीटर चौड़ा करने का प्रस्ताव किया गया है। सुगम यातायात के लिए चौड़ीकरण का प्रस्ताव दिया गया है।
पिहानी-शाहाबाद मार्ग अन्य जिला मार्ग में आता है। इस सड़क पर हर रोज बड़ी संख्या में वाहनों का आवागमन होता है। विभागीय सूत्रों के मुताबिक हर रोज 919 वाहन इस सड़क से निकलते हैं। 10708 लोगों का आवागमन हर रोज होता है।
शाहाबाद से भाजपा विधायक रजनी तिवारी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का आभार जताते हुए कहा कि इस सड़क का निर्माण कराया जाना बेहद जरूरी था। मार्ग निर्माण के लिए वह लगातार प्रयासरत थीं। विधायक रजनी तिवारी ने विधानसभा के बीते सत्र में भी इसको लेकर सवाल किया था ।इसका लिखित जवाब भी उन्हें भेजा गया था।

बीते दिनों गोपामऊ से भाजपा विधायक श्याम प्रकाश ने पिहानी और गोपामऊ के आसपास के मार्गों का निर्माण न करा पाने पर इस्तीफा देने की बात फेसबुक पर लिखी थी। इसके बाद विधायक से लोक निर्माण विभाग के उच्चाधिकारियों ने वार्ता की थी। हालांकि इस मार्ग का महज तीन किलोमीटर का हिस्सा ही विधायक श्याम प्रकाश के क्षेत्र में पड़ता है। कुछ लोग मार्ग निर्माण के प्रस्ताव को विधायक श्याम प्रकाश के इस्तीफा संबंधी प्रकरण से भी जोड़कर देख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed