कई मांगों को लेकर मिशन ने दिया ज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञापन से पूर्व राष्ट्रीय
अध्यक्ष श्रीकृष्ण यादव ने कहा कि कोथावां के महमूदपुर ऊ गपुर ब्लाक
कोथावां की कै लाशा, कछौना के इमलीपुर निवासी बिंदेश्वरी एवं कछौना की ही
किरन देवी पिछले काफी समय से लोहिया आवास की मांग करते आ रहे हैं, पर अब तक
उन्हें आवासों के लिए चयनित नहीं किया गया है।
प्रशासनिक जिम्मेदारों
द्वारा जल्द से जल्द आवास दिलवाए जाए। इसके बाद पदाधिकारियों ने एक सात
सूत्रीय ज्ञापन भी जिलाधिकारी रमेश मिश्र को सौंपा। ज्ञापन में उक्त के
अलावा गोपामऊ सिकंदरपुर में चले रहे हरिश्चंद्र व भगौती के बीच के विवाद को
जल्द से जल्द निपटाने की भी मांग शामिल है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि
मामला थाना टड़ियावां में मामला लंबित है, पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही
है। जिलाधिकारी ने जांच कराकर कार्रवाई कराए जाने का आश्वासन दिया। इस
दौरान छत्रपाल, दिनेश कुमार वर्मा और मानसिंह मौर्या आदि मौजूद थे।