{"_id":"57e8119a4f1c1b5612574018","slug":"seventh-death-from-dengue-in-the-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में डेंगू से सातवीं मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में डेंगू से सातवीं मौत
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
Updated Sun, 25 Sep 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
platelets, dengue
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेंगू ने जिले में सातवीं जान ले ली। लोहिया अस्पताल में भर्ती सुरसा के खजुरहरा गांव के युवक की रविवार को लखनऊ के लोहिया अस्पताल में मौत हो गई। वह करीब एक सप्ताह से बुखार से पीड़ित था। बुखार से पीड़ित 20 मरीजों को रविवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
सुरसा ब्लाक की ग्राम पंचायत ताजपुर के मजरा खजुरहरा निवासी मोतीलाल का पुत्र पंकज (20) बुखार से पीड़ित था। परिजनों ने उसे हरदोई में एक प्राइवेट अस्पताल में दिखाया। गंभीर हालत के चलते डॉक्टरों ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया। परिजन उसे डा. राममनोहर लोहिया अस्पताल लखनऊ ले गए। वहां जांच में पंकज को डेंगू की पुष्टि हुई। रविवार सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जिले में डेंगू से यह सातवीं मौत है। इसके अलावा 14 अन्य डेंगू के रोगी मिले चुके हैं।
विज्ञापन
जिला अस्पताल की पैथालाजी में डेंगू की आशंका में 11 लोगों की जांच हुई। इसमें दो में डेंगू की पुष्टि हुई थी। सांडी ब्लाक के पिढ़तिया गांव निवासी राकेश मिश्र (50), अशोक (16) सहित करीब 20 बुखार के मरीजों को 24 घंटे में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
लखनऊ में डेंगू से युवक की मौत
हरदोई। अहिरोरी ब्लाक के एकघरा गांव निवासी मानवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ बबलू (48) परिवार के साथ लखनऊ में ही रहते थे। तीन दिन पहले उनको बुखार आया था। हालत गंभीर होने पर परिजन उन्हें सहारा अस्पताल ले गए। वहां जांच के दौरान डेंगू निकला। इसके चलते उन्हें भर्ती कराया गया था। रविवार को उनकी मौत हो गई।
सितंबर में मलेरिया के 240 रोगी मिले
हरदोई। जिले में मलेरिया थमने का नाम नहीं ले रहा है। सितंबर के 25 दिनों में मलेरिया के 240 रोगी मिल चुके हैं। इसमें मलेरिया विभाग का आंकड़ा 125 और जिला अस्पताल का आंकड़ा 115 है। निजी अस्पताल की पैथालाजी में भी बड़ी संख्या में मलेरिया रोगी सामने आ रहे हैं।
जून में जिला अस्पताल की पैथालाजी में 197 की जांच की गई, जिसमें मलेरिया के दो रोगी मिले। इसके बाद जुलाई में 294 की जांच में नौ रोगी, अगस्त में 399 में 40 मलेरिया के रोगी मिले। अब तक जिला अस्पताल के पैथालाजी में मलेरिया के रोगियों की संख्या 166 हो गई है। इसी तरह मलेरिया विभाग की तरफ से कराई गई जांच में जनवरी से मई तक आठ, जून में 14, जुलाई में 40, अगस्त में 90 और 20 सितंबर तक 125 रोगी मिले हैं। मलेरिया विभाग की तरफ से कराई गई जांच में इस साल रोगियों की संख्या 217 पहुंच गई थी। जिले के सरकारी आंकड़ों में मलेरिया के कुल रोगियों की संख्या 383 हो गई है।
निजी अस्पतालों की बात करें तो यहां पर पैथालाजी में जांच के दौरान 10 से 15 प्रतिशत मलेरिया के रोगी मिल रहे हैं। डा. अजय सिंह ने बताया कि उनके यहां पैथालाजी में रोजाना 50 से 60 रोगियों की जांच होती है। जिसमें अमूमन 10 से 10 को मलेरिया होता है। इसी तरह नघेटा रोड स्थित सिंह पैथालाजी में रोजाना 30 से 35 लोगों की जांच की जाती है। अगस्त में 335 लोगाें की जांच की गई थी। जिसमें मलेरिया के 35 रोगी मिले थे।