{"_id":"5f22d4848ebc3e9f6f33ce1e","slug":"seven-thief-looted-in-hardoi-hardoi-news-knp5740841112","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात बदमाशों ने दो धार्मिक स्थलों के पुजारियों से की लूट, मामले की छानबीन कर रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात बदमाशों ने दो धार्मिक स्थलों के पुजारियों से की लूट, मामले की छानबीन कर रही पुलिस
विज्ञापन
सांडी थाना क्षेत्र में सांडी-जगदीशपुर मार्ग पर दो धार्मिक स्थलों को लुटेरों ने निशाना बना लिया। एक धार्मिक स्थल से आठ सौ रुपये और पांच क्विंटल गेहूं लूट लिया। वहीं, दूसरे धार्मिक स्थल से दो मोबाइल और पांच हजार रुपये लूट लिए। पुलिस घटनाओं की जांच कर रही है।
सांडी जगदीशपुर मार्ग पर सांडी थाना क्षेत्र में बबुरिया बाबा के नाम से देव स्थान है। पुजारी श्रीराम कामकाज संभालते हैं। बबुरिया बाबा परिसर में एक मंदिर भी बना है। श्रीराम के मुताबिक बुधवार रात वह सो रहे थे। सात-आठ बदमाशों ने उन्हें पकड़ लिया। तमंचे के बल पर मंदिर में रखे लगभग आठ सौ रुपये और वहीं रखा लगभग पांच क्विंटल गेहूं लुटेरे लूट ले गए।
इसके बाद इन लुटेरों ने जगदीशपुर मार्ग पर ही आगे छीतेपुर में स्थित एक धार्मिक स्थल पर हमला बोला। पुजारी नीरजदास ने बताया कि बदमाश उनसे पांच हजार रुपये और दो मोबाइल फोन चुरा कर ले गए। सांडी के प्रभारी निरीक्षक अखिलेश यादव ने बताया कि पूरे मामले की पड़ताल की जा रही है।