फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Seven players from the district selected for the state level chess competition

Hardoi News: राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में जिले के सात खिलाड़ी चयनित

Tue, 23 Sep 2025 10:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Sep 2025 10:12 PM IST
विज्ञापन
Seven players from the district selected for the state level chess competition
हरदोई। मंडल स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन मंगलवार को रायबरेली के वैदिक इंटर कॉलेज में हुई। इसमें मंडल के तमाम विद्यालयों से आए खिलाड़ियों ने अपनी बौद्धिक कौशलता का परिचय दिया। शतरंत प्रतियोगिता में जिले के सात खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तर पर कर लिया गया है। ओवर ऑल प्रतियोगिता में लखनऊ विजेता और हरदोई उप विजेता चुना गया।
विज्ञापन

रायबरेली के राजश्री रामपाल सिंह वैदिक इंटर कॉलेज में आयोजित मंडलीय शतरंत प्रतियोगिता में हरदोई, लखनऊ, उन्नाव, रायबरेली, कन्नौज समेत कई जिलों से आए प्रतिभावान खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। शतरंज प्रतियोगिता अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयुवर्ग में आयोजित हुई। शतरंत प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए जिले से तमाम खिलाड़ी गए।
विज्ञापन

इसमें अंडर-14 में सनातन धर्म इंटर कॉलेज के सिद्धार्थ प्रजापति, आरआर इंटर कॉलेज के अर्जुन यादव, जेके पब्लिक स्कूल की छात्रा वैशाली, नव्या और आव्या का चयन राज्य स्तर प्रतियोगता के लिए हुआ। इनके साथ अंडर-17 में गंगा देवी इंटर कॉलेज के सिद्धांत गुप्ता, जनता इंटर कॉलेज कछौना की नीलू और अंडर-19 में वेणी माधव विद्यापीठ बालिका इंटर कॉलेज की स्मृति का चयन राज्य स्तर पर हुआ है। खिलाड़ियो ने टीम मैनेजर मैना गुप्ता, अंजली, रजनीश पांडेय, दीपक कुमार, राजबीर सिंह और अंजली आदि के निर्देशन में बेहतर प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed