फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Seven pairs of passenger trains canceled

सात जोड़ी पैसेंजर ट्रेनें निरस्त

Sat, 30 Jul 2016 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई Updated Sat, 30 Jul 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
Seven pairs of passenger trains canceled
ट्रेन

हरदोई। रेलवे बोर्ड ने सात जोड़ी ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया, तथा तीन जोड़ी ट्रेनों के फेरे कम किए हैं। निरस्त की गई ट्रेनों में शाहजहांपुर से लखनऊ तक जाने वाली मेमो ट्रेन भी शामिल है। रेलवे बोर्ड ने स्टाफ की कमी के कारण इन ट्रेनों के संचालन पर रोक लगाई है।

विज्ञापन


रेल यात्रियों को कुछ दिन परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कर्मचारियों की कमी के कारण रेलवे बोर्ड ने सात जोड़ी ट्रेनों को 27 व 28 जुलाई से निरस्त कर दिया है, और तीन जोड़ी ट्रेनों के फेरे कम कर दिए हैं।
विज्ञापन


हरदोई रेलवे स्टेशन से होकर जाने वाली लखनऊ सहारनपुर पैसेंजर ट्रेन संख्या अप 54251 व 54252 डाउन, बालामऊ शाहजहांपुर पैसेंजर 54229 व 54230, शाहजहांपुर सीतापुर सिटी ट्रेन संख्या 54327 व 54328, सीतापुर कानपुर पैसेंजर ट्रेन संख्या 54325 व 54326, इलाहाबाद बरेली पैसेंजर ट्रेन संख्या 54377 व 54378, शाहजहांपुर लखनऊ मेमो ट्रेन संख्या 6221 व 6222 को अनिश्चित काल तक के लिए निरस्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिन ट्रेनों के फेरे कम हुए हैं उनमें बालामऊ सीतापुर कैंट ट्रेन संख्या 54321 व 54322, बालामऊ लखनऊ पैसेंजर ट्रेन संख्या 54331 व 54332 और दिल्ली सीतापुर पैसेंजर ट्रेन संख्या 54075 व 54076 शामिल हैं। इन ट्रेनों का संचालन शनिवार और रविवार को नहीं होगा।


स्टेशन अधीक्षक राम रतन ने बताया के रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार सात जोड़ी ट्रेनों का संचालन 27 व 28 जुलाई से अगले निर्देशों तक निरस्त किया गया है और तीन जोड़ी पैसेंजर ट्रेनों के  फेरे कम किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed