फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Seven of the electric poles which were said to be in good condition fell

Hardoi News: बिजली के जिन खंभों को बताया दुरुस्त, उन्हीं में से सात गिरे

Sun, 09 Feb 2025 10:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2025 10:36 PM IST
विज्ञापन
Seven of the electric poles which were said to be in good condition fell
मकान के छज्जे पर गिरा खंभा। - फोटो : मकान के छज्जे पर गिरा खंभा।
गोपामऊ। विद्युत विभाग के जिम्मेदारों ने हादसों की आशंका को भी अनदेखा कर दिया। जिम्मेदारों ने जिन खंभों को दुरुस्त बताया, उन्हीं में से सात खंभा रविवार को एक-एक कर धराशायी हो गए। एक खंभा की चपेट में आई बच्ची बाल-बाल बच गई। जिससे मोहल्ला में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन

कस्बा में बिजली आपूर्ति हो रही थी, उसी दौरान मोहल्ला लालपीर में पहले से क्षतिग्रस्त लोहे के तीन और सीमेंट के चार खंभा एक-एक कर धराशायी हो गए। नगर पंचायत चेयरमैन वली मोहम्मद ने पावर हाउस को सूचना देकर विद्युत सप्लाई बंद कराई। बताया कि साल 2002 में तत्कालीन चेयरमैन स्व. हाजी करीमुल्ला के कार्यकाल में विद्युतीकरण हुआ था। उन्होंने बताया कि विद्युत विभाग की लापरवाही के कारण हादसा हुआ है।
विज्ञापन

मोहल्ला में जर्जर खंभों को दुरुस्त कराने और हादसों की आशंका की ही नहीं आईजीआरएस (समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली) पोर्टल पर दर्ज शिकायत के निस्तारण में भी विद्युत विभाग के जिम्मेदारों ने मनमानी की है। निस्तारण आख्या देने में भी मनमानी की। मोहल्ला निवासी उवैश ने जर्जर खंभा और हादसा की आशंका पर 8 जनवरी को शिकायत दर्ज कराई थी। 2 फरवरी को निस्तारण आख्या में लिखा गया कि निरीक्षण कर लोहे के बिद्युत खंभों को ठीक करा दिया गया है। आपूर्ति भी सामान्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने बताया कि अवर अभियांता रजनीकांत रावत ने जांच के समय उनको बुलाया भी नहीं था। उन्होंने निस्तारण आख्या पर असंतुष्ट फीडबैक भी देने की बात कही है। अवर अभियंता रजनीकांत रावत ने बताया कि पोल का स्टे टूट जाने और लोहे के पोल नीचे से जर्जर होने से हादसा हुआ है। जल्द ही नए पोल लगवाकर विद्युत आपूर्ति बहाल कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed