{"_id":"65258d4ae68822024307c186","slug":"seven-lakh-ration-card-holders-will-get-free-ration-from-12th-hardoi-news-c-213-1-hra1002-4860-2023-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: सात लाख राशन कार्ड धारकोंं को 12 से मिलेगा निशुल्क राशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: सात लाख राशन कार्ड धारकोंं को 12 से मिलेगा निशुल्क राशन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। जिले के सात लाख राशन कार्ड धारकों को 12 अक्तूबर से राशन का वितरण किया जाएगा जो 25 अक्तूबर तक चलेगा। अंत्योदय और पात्र गृहस्थी राशन कार्ड धारकों को निशुल्क राशन का वितरण किया जाएगा। कार्ड धारकों को पूरा राशन मिले, इसके लिए प्रशासनिक व विभागीय अधिकारियों को मानीटरिंग के लिए लगाया गया है।
जिले में सात लाख 75 हजार 696 राशन कार्ड धारक हैं। इनमें एक लाख 17 हजार 725 अंत्योदय राशन कार्ड धारक और छह लाख 57 हजार 971 पात्र गृहस्थी के राशन कार्ड धारक हैं। अंत्योदय राशन कार्ड धारकों को प्रति कार्ड 14 किग्रा गेहूं और 21 किग्रा चावल का वितरण किया जाता है। वहीं पात्र गृहस्थी राशन कार्ड धारकों को प्रति यूनिट दो किग्रा गेहूं और तीन किग्रा चावल का वितरण किया जाता है।
प्रदेश सरकार की ओर से राशन का वितरण निशुल्क कराया जा रहा है। इस बार 12 अक्तूबर से निशुल्क राशन का वितरण शुरू होगा, जो 25 अक्तूबर तक चलेगा। राशन कार्ड धारक सुबह छह बजे से रात नौ बजे के बीच राशन की दुकान से राशन प्राप्त कर सकता है। जिला पूर्ति अधिकारी कमल नयन सिंह ने बताया कि कार्ड धारकों के लिए पोर्टबिलिटी की सुविधा भी उपलब्ध है।
विज्ञापन
वह किसी भी दुकान से राशन प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि कार्ड धारकों को कम राशन देने की शिकायतें आ रही थी। जिस पर विभागीय पूर्ति निरीक्षक के अलावा प्रशासनिक अधिकारी भी राशन वितरण की मानीटरिंग करेंगें।