फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Seven bigha wheat crop burnt by fire

आग से सात बीघा गेहूं की फसल जली

Sun, 26 Mar 2017 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Sun, 26 Mar 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
Seven bigha wheat crop burnt by fire
कामिसपुर थाना क्षेत्र के भटौली गांव में आग से एचटी लाइन टूटने से जली गेहूं की फसल। - फोटो : amarujala

कासिमपुर/ माधौगंज। अलग-अलग थाना क्षेत्र में शनिवार को आग लगने से करीब सात बीघा गेहूं की फसल जल गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया।

विज्ञापन


कासिमपुर थाना क्षेत्र के भटौली गांव निवासी राजकुमार  के खेत के ऊपर से एचटी लाइन के  तार निकले हैं। शनिवार दोपहर करीब 12 बजे एचटी लाइन का तार टूटकर गिर गया। इससे गेहूं की फसल में आग लग गई।
विज्ञापन


आग की लपटें उठती देख आस-पास के खेतों में मौजूद किसान पहुंचे और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। शोरगुल सुनकर ग्रामीण भी पहुंच गए। लेकिन तब तक राजकुमार की एक बीघा गेहूं की फसल जल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर,  माधौगंज थाना क्षेत्र के पहुंतेरा गांव निवासी गणेश के बाद में अचानक आग लग गई। आग की लपटें उठती देख आस-पास के खेतों में काम कर रहे किसान पहुंचे और आग पर काबू पाने का प्रयास किया।


लेकिन आग की लपटें बाग के आस-पास के खेतों में खड़ी गेहूं की फसल तक फैलने लगी। इस दौरान ग्रामीणों की सूचना पर दमकल की तीन गाड़ियां पहुंची। दमकल कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से करीब एक घंटे में आग पर काबू पाया। आग से गजोधर की तीन बीघा गेहूं की फसल व रामलोटन, कानकुमार, लालाराम, श्रवण, व तौले प्रसाद की करीब तीन बीघा फसल जल गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed