फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Service of three teachers, two instructors terminated

तीन शिक्षकों, दो अनुदेशकों की सेवा समाप्त

Tue, 08 Feb 2022 10:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Feb 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
Service of three teachers, two instructors terminated
हरदोई। कूटरचित अभिलेखों के आधार पर नियुक्ति के आरोपी तीन शिक्षकों और दो अनुदेशकों की मंगलवार को सेवा समाप्त कर दी गई है। लखनऊ एसटीएफ ने बेसिक शिक्षा विभाग को इस फर्जीबाड़े की रिपोर्ट सौंपी थी।
विज्ञापन

एसटीएफ की रिपोर्ट के आधार पर विभाग ने मामले की जांच की और आरोप सही पाए। मंगलवार को बेसिक शिक्षा अधिकारी वीपी सिंह ने पांचों आरोपियों की सेवा समाप्त कर नियुक्ति की तिथि से सेवा समाप्ति की तिथि तक के सभी वेतन व भत्तों की रिकवरी के आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

लखनऊ एसटीएफ के एसएसपी ने जिले के सुरसा ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय अंटवा सरसैया में अनुदेशक पद पर नियुक्त संगीता पाल, इसी ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय मोहकमपुर में सहायक अध्यापक गीता देवी
विज्ञापन
विज्ञापन

बावन ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय यासीनपुर के प्रधानाध्यापक बृजेंद्र पाल, पिहानी ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय में अनुदेशक शशिवेंद्र पाल और टड़ियावां ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय टड़ियावां में प्रधानाध्यापक पद पर नियुक्त मंशाराम के शैक्षिक अभिलेख फर्जी होने का दावा किया था।
लखनऊ की एसटीएफ ने बेसिक शिक्षा अधिकारी को प्रेषित अपनी रिपोर्ट में इन सभी के अभिलेख विश्वविद्यालय स्तर पर हुए सत्यापन में कूटरचित पाए जाने की बात कही थी।
इस पर बीएसए ने आरोपियों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा था, लेकिन पांचों आरोपियों ने खुद को सही साबित करने के पर्याप्त साक्ष्य उपलब्ध नहीं करा सके।

लिहाजा, मंगलवार को जिला बेसिक शिक्षाधिकारी ने उनकी सेवा समाप्त कर दी। विभाग पांचों आरोपियों से वेतन और भत्तों की रिकवरी भी करेगा।
बीईओ करेंगे रिकवरी का आकलन
रिकवरी की कार्रवाई के लिए संबंधित खंड शिक्षा अधिकारियों को धनराशि के आकलन की जिम्मेदारी दी गई है। बीईओ, आरोपितों की नियुक्ति से सेवा समाप्ति की तारीख तक के उनके वेतन और भत्तों की धनराशि का आंकड़ा उपलब्ध कराएंगे।
इसी आधार पर आरोपितों को विभाग से लिया वेतन और भत्ता लौटाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed