फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Servants employed for seven years committed a theft worth

Hardoi News: सात साल पुराने नौकरों ने साथियों के साथ की थी 1.29 करोड़ की चोरी, 16 पकड़े गए

Sun, 26 Jul 2026 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Servants employed for seven years committed a theft worth
हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र के रेलवेगंज निवासी थोक व्यापारी के मकान से 16 जुलाई की रात हुई चोरी का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। 14 लोगों को गिरफ्तार कर एक करोड़ 28 लाख 99 हजार 310 रुपये बरामद किए गए हैं। दो किशोर भी इसी मामले में पकड़े गए हैं। सात साल पुराने भरोसेमंद नौकरों ने साथियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया था।
विज्ञापन

रेलवेगंज निवासी पंकज अग्रवाल परचून और दाल-चावल के थोक व्यापारी हैं। उनके मकान में भूतल पर कार्यालय और गोदाम है। दूसरी मंजिल पर परिवार समेत पंकज रहते हैं। बीती 17 जुलाई की सुबह जब पंकज जागे तो उनके यहां सात साल से काम कर रहे पेड़ा निवासी शोभित और दो नाबालिक गायब मिले। यह लोग उनके घर में ही सोते थे। इसके बाद ही अलमारियां टूटी मिली थीं और रुपये गायब थे। पुलिस ने 17 जुलाई को प्राथमिकी दर्ज की थी। एसपी अशोक कुमार मीणा ने घटना का खुलासा करने के लिए सीओ सिटी अजीत चौहान के नेतृत्व में कई टीमेें लगाई थीं।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि पूरे मामले में देहात कोतवाली क्षेत्र के पेड़ा निवासी शोभित, टड़ियावां थाना क्षेत्र के बेलहा निवासी जय शुक्लाा आौर विशाल उर्फ गोलू, शहर कोतवाली क्षेत्र के नघेटा पूर्वी निवासी मदन, शिवम और केशव, जमादार कालोनी निवासी सनी वााल्मीकि, बेहटागोकुल थाना क्षेत्र के कोड़रा सरैया निवासी प्रिंस, लखनऊ जनपद के मड़ियाव थाना क्षेत्र के हरिओमनगर निवासी दीपक साहू, सनी गुप्ता, बाराबंकी जनपद के सूरतगंज निवासी महफूज समेत 16 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें दो किशोर भी हैं। बताया कि एक करोड़ 28 लाख 99 हजार 310 रुपये बरामद हुए हैं। आरोपियों का मेडिकल कराया गया है। पकड़े गए 16 में से 14 लोगाें को न्यायालय ने जेल भेज दिया, जबकि दो काे बाल संप्रेक्षणग्रह भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



नेपाल घूमने की चाहत और बाइक खरीदने के मूड में बन गए चोर
सीओ सिटी अजीत चौहान ने बताया कि गिरफ्तार किए गए दो किशोर व्यापारी के घर में ही काम करते थे। कुल पकड़े गए 16 में से 13 लोग या तो ऑटो चलाते हैं या तो मजदूरी करते हैं। नघेटा पूर्वी निवासी शिवम ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि वह नेपाल जाना चाहता था। नेपाल में कई बीयर और डिस्को बार के साथ विदेश घूमने की चाहत में वह पूरे खेल में शामिल हो गया और अब सलाखों के पीछे पहुंच गया। इसी तरह बाराबंकी निवासी महफूज उर्फ लाली लखनऊ में ऑटो चलाता है। उसे जल्द से जल्द अमीर बनने की चाहत थी। यही वजह रही कि वह इस घटना में शामिल हो गया। गिरफ्तार किया गया लखनऊ निवासी सनी गुप्ता भी ऑटो चलाता है। उसे नई बाइक खरीदनी थी और इसके कारण ही वह घटना को अंजाम देने में शामिल हो गया।


नशीला पदार्थ मिला दिया था खाने में, इसके बाद घटना को दिया अंजाम
पूछताछ में शोभित ने पुलिस को बताया है कि पंकज के घर में हर वक्त कई करोड़ रुपये रखे होने की जानकारी उसे थी। साथ के दोनों नाबालिगों को भी इस बारे में पता था। शोभित ने तीन अन्य लोगों से इसकी चर्चा कर पूरी रणनीति बनाई। 16 जुलाई की रात में पंकज अग्रवाल के खाने में नशीला पदार्थ मिला दिया। उनके परिजनों के खाने में भी नशीला पदार्थ मिलाया गया। जब सब लोग सो गए या यूं कहें कि बेहोश हो गए तो आरोपियों ने घटना को अंजाम दे दिया। दो किशोर समेत तीन लोगों ने मकान के अंदर से रुपये निकाले थे और इसके बाद बाहर खड़े तीन लोगों के साथ मिलकर यह लोग भाग गए थे। रुपयों से भरा बैग एक दूसरे को देकर चेन से चेन जोड़ते रहे और बाद में झोला भी बदल लिया था।



बच्चों की तरह पाला, लालच ने तबाह कर डाला
शोभित और उसके दो नाबालिग साथियों को पंकज अग्रवाल ने अपने परिवार की तरह ही हमेशा रखा। बच्चों की तरह ही इन सभी को पाला। पिछले सात साल से यह लोग पंकज के घर में ही रहते थे। कभी जरूरत होने पर गांव चले जाते थे और फिर वापस आ जाते थे। पंकज के यहां इन लोगों को कोई परेशानी नहीं होती थी, लेकिन लालच ने तबाह कर डाला। पंकज को इन लोगों पर कितना भरोसा था, इसका अंदाजा इसी बात से लग जाता है कि इन्हीं लोगों के सामने रुपये गिनकर रखे जाते थे। रुपये रखे जाने का स्थान भी इनसे नहीं छिपाया जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed