{"_id":"67f559115db4c49dd1080d81","slug":"separation-from-his-wife-with-whom-he-was-close-he-got-engaged-in-depression-the-young-man-shot-himself-with-a-gun-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-129467-2025-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: पत्नी से अलगाव, जिससे थीं नजदीकियां उसकी हो गई सगाई, अवसाद में युवक ने खुद को तमंचे से गोली मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: पत्नी से अलगाव, जिससे थीं नजदीकियां उसकी हो गई सगाई, अवसाद में युवक ने खुद को तमंचे से गोली मारी
विज्ञापन
हरपालपुर (हरदोई)। प्रतिपालपुर गांव में सोमवार देर रात युवक ने तमंचे से खुद को गोली मार ली। सीने में गोली लगने से गंभीर रूप से घायल युवक को फर्रुखाबाद से कानपुर रेफर कर दिया गया।
कानपुर में उसका उपचार चल रहा है। घटना को अंजाम देने से पहले युवक ने खुद का वीडियो बनाया और घटना में किसी का कोई दोष न होने की बात कही। चर्चा है कि पत्नी से अलगाव होने के बाद वह जिस युवती से शादी करना चाहता था, उसकी भी सगाई सोमवार को हो जाने के कारण आहत था।
प्रतिपालपुर निवासी सोमन (30) खेती करता है। सोमवार देर रात उसने तमंचे से खुद को गोली मार ली। गोली चलने की आवाज पर परिजन कमरे में गए तो वह खून से लथपथ पड़ा था। सीने में गोली लगने से गंभीर रूप से घायल सोमन को परिजन इलाज के लिए फर्रुखाबाद ले गए। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर बताते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। इस पर परिजन उसे इलाज के लिए कानपुर ले गए। घटना को लेकर सीओ हरपालपुर शिल्पा कुमारी ने बताया कि परिजनों ने घटना को लेकर कोई जानकारी नहीं दी थी। कानपुर के कल्यानपुर थाने से मिली सूचना पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक सोमन की शादी दो साल पहले लोनार कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में हुई थी, लेकिन सोमन की नजदीकियां रिश्तेदारी की ही एक युवती से थीं। इसके चलते एक माह पहले सोमन और उसकी पत्नी के बीच अलगाव हो गया था। जिस युवती से सोमन की नजदीकियां थीं, उसकी भी सगाई सोमवार को हो गई थी। माना जा रहा है कि इसी के चलते उसने खुदकुशी की कोशिश की।