फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Senior journalist injured in accident died on 16th day

हादसे में घायल वरिष्ठ पत्रकार ने 16 वें दिन तोड़ा दम

Fri, 08 Apr 2022 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 Apr 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Senior journalist injured in accident died on 16th day
फोटो-29- मृतक अरुण तिवारी की फाइल फोटो - फोटो : HARDOI
हरदोई। हादसे में घायल वरिष्ठ पत्रकार ने 16वें दिन गुरुवार की देर रात लखनऊ के ट्रामा सेंटर में दम तोड़ दिया। उनकी मौत से पत्रकारों में शोक की लहर दौड़ गई। अंतिम दर्शन के लिए लोगों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन

सांडी थाना क्षेत्र के सैतियापुर गांव निवासी अरुण तिवारी (56) वरिष्ठ पत्रकार थे। वह आजाद नगर में मकान बनाकर परिवार के साथ रह रहे थे। 22 मार्च को वह गांव से बाइक से वापस आ रहे थे। बावन कस्बा के निकट पीछे से आ रही निजी बस ने टक्कर मार दी थी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
विज्ञापन

उन्हें जिला अस्पताल से लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया था। वह कई दिनों सेे वेंटिलेटर पर रहकर जिंदगी के लिए संघर्ष कर रहे थे। गुरुवार की रात 11 बजे उनकी सांसें थम गईं। परिवार में पत्नी के अलावा एक बेटी व दो बेटे
विज्ञापन
विज्ञापन

हैं। शुक्रवार को दोपहर बाद शव घर पहुंचा था। उनके अंतिम दर्शन के लिए पत्रकारों व सामाजिक संगठन से जुड़े लोगों का ताता लगा रहा। देर शाम सांडी रोड स्थित मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed