{"_id":"69a5c5813ced8d9685092bc0","slug":"selection-list-for-1176-assistant-posts-will-be-released-after-holi-hardoi-news-c-213-1-hra1001-145822-2026-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: होली के बाद 1,176 सहायिका के पदों पर जारी होगी चयन सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: होली के बाद 1,176 सहायिका के पदों पर जारी होगी चयन सूची
विज्ञापन
हरदोई। होली के बाद आंगनबाड़ी केंद्रों पर रिक्त 1,176 सहायिका के पदों को भरे जाने के लिए चयन सूची जारी हो सकती है। बाल विकास सेवा और पुष्टाहार विभाग की ओर से आवेदकों के अभिलेखों के सत्यापन की प्रक्रिया पूरी करा ली गई है। अभिलेखों के सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही मेरिट सूची भी तैयार कराई जा रही है।
बाल विकास सेवा और पुष्टाहार विभाग के माध्यम से संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों पर नौनिहालों को प्री-स्कूल शिक्षा दी जाती है। इसमें तीन से छह साल आयु वर्ग के बच्चों को प्री-स्कूल शिक्षा के साथ ही पोषक आहार भी दिया जाता है। साथ ही गर्भवती, धात्री महिलाओं और बच्चों के टीकाकरण की भी सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। वैसे तो जिले में 3,930 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हैं। इसमें से 1,176 आंगनबाड़ी केंद्रों पर सहायिका के पद रिक्त चल रहे हैं। विभाग ने सहायिका के पदों को भरे जाने की प्रक्रिया तेजी से शुरू की है।
बताया गया कि रिक्त पदों को भरे जाने के लिए आवेदनों की छंटनी के बाद सही मिले आवेदनों के आवेदकों के अभिलेखों का सत्यापन भी करा लिया गया है। विभाग की ओर से टीम बनाकर अभिलेखों के सत्यापन की प्रक्रिया पूरी कराने के साथ ही मेरिट सूची भी तैयार कराई जा रही है।
विज्ञापन
सहायिका के रिक्त पदों को भरे जाने के लिए आवेदकों के अभिलेखों के सत्यापन की प्रक्रिया पूरी करा ली गई है। अभिलेखों के सत्यापन के साथ ही आवेदकों की वरीयता सूची भी तैयार कराई गई है ताकि चयन प्रक्रिया में किसी भी स्तर पर कोई गड़बड़ी न रहने पाए। -रमेंद्र सिंह, प्रभारी डीपीओ