फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Selected skilled singing

चुने गए गायकी के हुनरमंद

Sun, 30 Aug 2015 11:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई Updated Sun, 30 Aug 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
Selected skilled singing

गजानन सेवा समिति के द्वारा वंशीनगर पार्क में होने

विज्ञापन
वाले चतुर्थ गणेश महोत्सव का आयोजन धूमधाम से करने को लेकर तैयारियां जोर शोर से शुरू हो गई हैं। महोत्सव के दौरान होने वाली प्रतियोगिताओं को लेकर आडिशन लेने का क्रम शुरू हो चुका है।

रविवार को गायन को लेकर हुए आडिशन में छोटे गायकों का हुनर देख बड़े बड़े भी वाह वाह कर उठे। गजानन सेवा समिति के तत्वावधान में वंशी नगर में गणेश महोत्सव का आरंभ 17 सितंबर से 23 सितंबर तक किया जाएगा। इसी क्रम में गायन कार्यक्रम के लिए आडिशन रविवार को डिजनी वर्ड ए हाउस आफ चाइल्ड, अशराफ टोला में लिया गया।

आडिशन दो वर्गों में लिया गया, जिसमें जूनियर व सीनियर वर्ग शामिल रहा। जिसमें कुल 126 प्रतिभागियों ने आडिशन दिया। जूनियर वर्ग में 72 प्रतिभागियों ने तो सीनियर वर्ग में 54 प्रतिभागियों ने अपनी गायन कला का प्रदर्शन किया। निर्णायक मंडल में सुनील त्रिवेदी, रेखा सक्सेना शामिल रहे। चयनित प्रतिभागियों की सूची जल्द घोषित की जाएगी।

फाइनल राउंड छह सितंबर को रसखान प्रेक्षागृह में होगा। इस मौके पर विद्यालय संचालिका गरिमा चतुर्वेदी, संध्या, भावन, अल्पना, रंजना और गीता आदि विद्यालय स्टाफ आडिशन की तैयारियों को लेकर जुटा रहा। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष मनीष चतुर्वेदी, गौरव मिश्रा, राजू श्रीवास्तव, सौरभ सिंह गौर, अशोक सिंह और जयवर्धन दुबे आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed