फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Seeking compensation for the performance of RLD

मुआवजा की मांग के लिए रालोद ने किया प्रदर्शन

Mon, 21 Sep 2015 11:57 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, हरदाेई
ब्यूूराे/अमर उजाला, हरदाेई Updated Mon, 21 Sep 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
Seeking compensation for the performance of RLD

किसानों को मुआवजा दिलाने के लिए एक कैंप लगवाने समेत

विज्ञापन
कई किसान हित की मांगों को लेकर राष्ट्रीय लोकदल के पदाधिकारियों ने कलक्ट्रेट परिसर में सोमवार को जोरदार प्रदर्शन किया तथा राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपकर कार्रवाई कराने की मांग की।

कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन को संबोधित करते हुए रालोद जिला मुख्य महासचिव शिवसेवक गुप्त ने कहा कि किसानों के नुकसान की भरपाई के लिए उन्हें लाभ देने के लिए एक सार्वजनिक किसान कैंप लगाया जाए, जिसमें उन्हें नुकसान के लिए बिना औपचारिकता के चिह्नित कर मुआवजे के लाभ के लिए निर्धारित किया जाए।

इन कैंपों को जिला मुख्यालय से लेकर सभी तहसीलों व ब्लाक मुख्यालयों पर लगवाया जाए। उन्होंने कहा कि जिले की चारो मिलों का बकाया धनराशि शीघ्र प्रदान कराया जाए, जिससे गन्ना किसानों को समय से लाभ प्राप्त हो सके। इस दौरान पदाधिकारियों ने नारेबाजी की तथा राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी रमेश मिश्र को सौंपा।

दिए गए ज्ञापन में उक्त के अलावा जिला अस्पताल में हृदय विशेषज्ञ, मानसिक रोग विशेषज्ञ डाक्टर की नियुक्ति कराए जाने, शहर में नगर पालिका द्वारा ढककर ट्रालियों से कूड़ा उठाए जाने, शहर में एक प्रेस क्लब स्थापित करने की भी मांग की गई। इस मौके पर देवेश सिंह, कमलेश कुमार, ओम कुमार, रक्षापाल और दिनेश चंद्र त्यागी आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed