फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Seeking compensation for the BKU erupts

मुआवजे की मांग के लिए भाकियू भड़की

Sun, 24 May 2015 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Sun, 24 May 2015 12:10 AM IST
विज्ञापन
Seeking compensation for the BKU erupts

बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि के बाद बर्बाद हुई फसलों

विज्ञापन
का मुआवजा किसानों को तत्काल दिलाए जाने की मांग को लेकर भाकियू अराजनैतिक के पदाधिकारियों और किसानों ने शनिवार को कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर धरना दिया। इस दौरान खफा भाकियू पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपकर कार्रवाई की मांग की।

इस दौरान कलक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण आर्य ने कहा कि जिले की जिन-जिन ग्राम सभाओं के गांवों के किसानों को फसल का मुआवजा नहीं मिला है, उन्हें तत्काल फसल बर्बादी का मुआवजा दिलाया जाए।

उन्होंने कहा कि विकास खंड अहिरोरी की ग्राम सभा कुइयां में सरकारी राशन का वितरण नहीं हुआ है, इसलिए राशन कोटेदार के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। जिलाध्यक्ष आर्य ने कहा कि बावन के ग्राम सराय में काफी समय से नालियों की सफाई नहीं हुई, जिससे संक्रामक रोग फै लने के आसार प्रबल हो गए हैं।

इस दौरान किसानों ने कलक्ट्रेट में जोरदार नारेबाजी भी की तथा जिलाधिकारी रमेश मिश्रा को ज्ञापन सौंपकर मांगों पर अमल कराए जाने की मांग की। दिए गए ज्ञापन में उक्त मांगों के अलावा विकास खंड अहिरोरी की ग्राम सभा विक्टोरिया गंज में बिजली की स्थिति सुधरवाने, यहां के माइनर की सफाई कराए जाने एवं कलक्ट्रेट परिसर में ही धरनास्थल पर लगे हैंडपंप को सही कराए जाने की मांगे भी शामिल हैं।

इस मौके पर कमला, अशोक राठौर, रामऔतार, कमलेश और रामपाल आदि किसान और भाकियू कार्यकर्ता मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed