फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Seek peace by offering goodbye prayers

अलविदा की नमाज अदा कर मांगा अमन-चैन

Sat, 30 Apr 2022 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 Apr 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Seek peace by offering goodbye prayers
Seek peace by offering goodbye prayers - फोटो : HARDOI
हरदोई। रमजान के पाक माह में शुक्रवार को अलविदा की नमाज अदा की गई। इसमें अमन चैन और देश की खुशहाली की दुआ की गई । इस दौरान पुलिस और प्रशासन के अधिकारी व कर्मचारी भ्रमण पर रहे। शांति एवं सद्भाव के बीच अदा हुई अलविदा नमाज को लेकर लोगों में खासा उत्साह रहा।
विज्ञापन

शहर की जामा मस्जिद में कड़ी सुरक्षा के बीच नमाज अदा की गई। नगर मजिस्ट्रेट डॉ. सदानंद गुप्ता व एसडीएम सदर दीक्षा जैन मौके पर मौजूद रहे।
बड़े चौराहे पर स्थित बड़ी मस्जिद के सामने होने वाली अलविदा की नमाज इस बार मुख्य सड़क पर नहीं हुई। पिछले वर्षों में सुबह से ही अलविदा की नमाज तक कोतवाली से लेकर इमालियाबाग चौराहे तक यातायात पूरी तरह से बंद कर दिया जाता था। मुख्य अलविदा की नमाज बड़ी मस्जिद में मौलाना यासिर कासमी ने पढ़ाई। गौसिया मस्जिद मौलाना मेहदी हसन ने, मखदूम साहब की दरगाह में हाफिज शरीफ काजी ने, मस्जिद सदराला में मुफ्ती अब्दुल कादिर नदवी ने अलविदा की नमाज पढ़ाई।
विज्ञापन

नगर के प्राचीन जामा मस्जिद में अलविदा की नमाज कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांति पूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई। निर्धारित समय दोपहर के एक बजे सभी ने एक साथ नमाज अदा की। जामा मस्जिद के इमाम मकसूद हुसैन ने कहा देश में अमन-चैन, सौहार्द व भाईचारा बनाए रखने की हम सभी की जिम्मेदारी है। नमाज के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसडीएम सौरभ दुबे, सीओ विशाल यादव कोतवाल, एसके मिश्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र के ईदगाह व मस्जिदों में शुक्रवार को अलविदा की नमाज में मुल्क के अमन चैन की दुआ मांगी गयी। पवित्र माह रमजान के आखिरी शुक्रवार को मस्जिदों में अलविदा की नमाज पढ़ी गई। मुस्लिम धर्मगुरु व मौलाना ने बताया कि मुस्लिम समाज में अलविदा की नमाज का विशेष महत्व है।

मुस्लिम समाज के लोगो ने नमाज पढ़ने के दौरान परिवार, समाज व मुल्क की सलामती के लिए दुआ मांगी। मस्जिदों व इबादतगाहों के आसपास विशेष सफाई कराकर चूने व पानी का छिड़काव कराया गया। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर प्रभारी निरीक्षक उमाकांत दीपक पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।

Seek peace by offering goodbye prayers

Seek peace by offering goodbye prayers- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed