फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Security committees will work with the police to combat winter chaos.

Hardoi News: सर्दी के अराजकतत्वों से निपटने में पुलिस के साथ कदम ताल करेंगी सुरक्षा समितियां

Wed, 03 Dec 2025 11:16 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Dec 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
Security committees will work with the police to combat winter chaos.
हरदोई। सर्दियों में बढ़ जाने वाले अपराधों की रोकथाम के लिए पुलिस ने कवायद शुरू कर दी है। ग्राम सुरक्षा समितियों का गठन किया जा रहा है। साथ ही ग्राम चौपालों का आयोजन भी पुलिस कर रही है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने मंगलवार रात संडीला कोतवाली क्षेत्र के मीतों में ग्राम सुरक्षा समिति के सदस्यों के साथ रात्रि चौपाल लगाई। सुरक्षा समिति के सदस्यों और ग्राम प्रहरियों को टॉर्च और सीटी डोरी वितरित की गईं। कुछ जरूरतमंदों को यहां कंबल भी वितरित किए गए।
विज्ञापन

आम तौर पर सर्दी बढ़ते ही रात में आपराधिक घटनाएं भी बढ़ जाती हैं। कभी कोहरे की आड़ लेकर तो कभी घने कोहरे के कारण अराजक तत्व घटनाओं को अंजाम दे देते हैं। इन परिस्थितयों से निपटने के लिए एसपी के निर्देश पर ग्राम सुरक्षा समिति का गठन किया गया है। प्रत्येक समिति में दस सदस्य हैं। सदस्य का अध्यक्ष ग्राम प्रधान है, जबकि पूर्व प्रधान, ग्राम चौकीदार और गांव के शिक्षित व जागरुक युवाओं को भी इसमें शामिल किया गया है। एसपी एके मीणा ने बताया कि ग्राम सुरक्षा समिति के सदस्य रात में 11 बजे से सुबह चार बजे तक नियमित गश्त करेंगे। संदिग्ध गतिविधियों वाले लोगों की सूचना पुलिस को देंगे। एसपी ने बताया कि ग्राम चौपालों की शुरूआत कर दी गई है। बिलग्राम के हरीपुरवा में भी रात्रि चौपाल लगाई गई। यहां सीओ बिलग्राम रवि प्रकाश सिंह और कोतवाल अरविंद राय ने ग्राम सुरक्षा समिति के सदस्यों के बारे में भी जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed