फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Secretary and head gave accommodation to nine ineligible people

Hardoi News: सचिव और प्रधान ने नौ अपात्रों को दिए आवास

Wed, 17 Jan 2024 12:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Wed, 17 Jan 2024 12:03 AM IST
विज्ञापन
Secretary and head gave accommodation to nine ineligible people
हरदोई। प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएमएवाई ग्रामीण) में पंचायत सचिव और प्रधान की मनमानी से नौ अपात्र परिवारों को आवास का आवंटन करा दिया गया है। जिसमें से दो को पहली किस्त भी जारी करा दी गई।
विज्ञापन

विकास खंड अहिरोरी की ग्राम पंचायत अहिरोरी में चालू वित्तीय वर्ष में 15 परिवारों को पीएमएवाइ ग्रामीण में ग्राम पंचायत के प्रस्ताव पर आवास आवंटित किए गए थे। जिसमें से तीन परिवारों को पहली किस्त और पांच परिवारों को दूसरी किस्त का आवंटन हो गया। सत्यापन में सूची में शामिल 15 परिवारों में से नौ अपात्र श्रेणी में मिले। अपात्र श्रेणी में मिले नौ परिवारों में से दो को पहली किस्त के 40,000-40,000 रुपये भी जारी हुए हैं।
विज्ञापन

--------
ये हैं अपात्र
सत्यापन में पक्का मकान और अन्य मानकों में अपात्र पाए गए परिवारों में रिंकी पत्नी बबलू, नेहा पत्नी अनिल कुमार, कमला पत्नी रामेश्वर, रामश्री पत्नी रामचंद्र, आराधना पत्नी वीरेंद्र कुमार, नन्ही पत्नी दाताराम, सुमन पत्नी राकेश और रामरानी पत्नी रामसिंह शामिल हैं। जिसमें नेहा और कमला को पहली किस्त मिल चुकी है। सुधा पत्नी महिपाल, राधा पत्नी हीरालाल, गुलनाज पत्नी मंजूर खां, रामकुमारी पत्नी रामकिशन, श्रीमती पत्नी श्रीचंद और पप्पी सिंह पत्नी राकेश सिंह पात्रता की श्रेणी में मिली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सत्यापन में नौ परिवार अपात्र श्रेणी में पाए गए हैं। सभी के आवास आवंटन निरस्त कर दिए गए हैं। पंचायत सचिव सोमेश मिश्रा का अहिरोरी बीडीओ डॉ. सौरभ कुमार ने वेतन रोक दिया है जबकि अहिरोरी प्रधान यदुवेंद्र सिंह से कहा गया है कि वह अपात्र श्रेणी के परिवारों के नाम वरीयता सूची हटवाएं जाने का प्रस्ताव बीडीओ को प्राप्त कराएंगे। अपात्र मिलीं नेहा और कमला से पहली किस्त की राशि जमा कराएंगे।
गजेंद्र कुमार तिवारी, परियोजना अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed