{"_id":"58c43cee4f1c1b0f3bdc7c71","slug":"seasonal-polling-with-saffron-shawl-for-shyam-and-ranu","type":"story","status":"publish","title_hn":" श्याम व रानू को भगवा चोला ओढ़ाने को मौसम संग बरसे वोट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्याम व रानू को भगवा चोला ओढ़ाने को मौसम संग बरसे वोट
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
Updated Sat, 11 Mar 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
सवायजपुर से भाजपा से विजयी प्रत्याशी माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। गोपामऊ से भाजपा प्रत्याशी श्याम प्रकाश व शाहाबाद विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू सहित सातों प्रत्याशियों को जीत का भगवा चोला ओढ़ाने के लिए मौसम भी लालायित दिखा। शनिवार को मौसम की अंगड़ाई के साथ-साथ जब ईवीएम ने वोटों को बरसाना शुरू किया तो प्रत्याशियों की जीत और पास आती गई। जिले की आठ सीटों पर सबसे अधिक गोपमाऊ सीट पर श्याम को 31525 तो सवायजपुर सीट पर रानू को 30169 वोटों से जीत दर्ज हुई।
विज्ञापन
शनिवार को परिणामों के आते-आते मौसम ने अपना रुख बदल दिया। बारिश हुई। मंडी परिसर में कीचड़ हुआ और उसमें प्रत्याशी सात सीटों पर भगवा चोले में ही नजर आई। मौसम के रुख बदलते ही भाजपा प्रत्याशियों के जीत का अंतर भी बढ़ता चला गया। बारिश होने के साथ ही सभी प्रत्याशी विजेता घोषित किए गए। सबसे अच्छी जीत गोपामऊ से भजपा प्रत्याशी श्याम प्रकाश की हुई।
विज्ञापन
जिनकी जीत सबसे अधिक 31525 वोटों से हुई। इसके बाद नंबर दो पर जीतने वालों में सवायजपुर से माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू रहे जिनको 30169 वोटों से जीत मिली। इसके अलावा सांडी से भाजपा प्रत्याशी प्रभाष कुमार 20382, बालामऊ से भाजपा प्रत्याशी रामपाल वर्मा 22879, संडीला से भाजपा प्रत्याशी राजकुमार अग्रवाल 20489 वोटों से जीते। जबकि मल्लावां बिलग्राम से भाजपा प्रत्याशी आशीष सिंह आशू को 7789 वोटों से जीत मिली।
विज्ञापन
जबकि शाहाबाद से भाजपा प्रत्याशी रजनी तिवारी को शाहाबाद में 4208 वोटों से जीत दिलाई। जबकि हरदोई सीट पर सपा प्रत्याशी नितिन अग्रवाल को काफी कम वोट 5046 वोटों से ही जीत मिल सकी। कुल मिलाकर भगवा रंग पर वोटों की वर्षा का देखकर मंडी परिसर के अंदर अधिकारियों से लेकर बाहर जनता तक ने इस बात को माना कि सीटों के परिवर्तन को लेकर प्रकृति भी कुछ कहना चाहती थी। मौमस बदला और मंडी से लेकर हर जगह कीचड़ हो गया और उसके बाद एक के बाद एक करके इसी कीचड़ से जीत का सेहरा बांध के भाजपा प्रत्याशी जीतते दिखे।
कुछ इस अंतर से मिली प्रत्याशियों को जीत
सवायजपुर माधवेंद्र प्रताप सिंह 30169
शाहाबाद रजनी तिवारी 4208
हरदोई नितिन अग्रवाल 5046
सांडी प्रभाष कुमार 20382
बालामऊ रामपाल वर्मा 22879
संडीला राजकुमार अग्रवाल 20489
मल्लावां बिलग्राम आशीष सिंह आशू 7789
गोपामऊ श्याम प्रकाश 31525