फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Season showed just meekly

मौसम ने नहीं दिखाई अभी नर्मी

Fri, 19 Jun 2015 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Fri, 19 Jun 2015 12:20 AM IST
विज्ञापन
Season showed just meekly

मौसम के तेवर और भी अधिक गर्म हो गए हैं, जिसके चलते

विज्ञापन
गुुरुवार को भी लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा। तेज तपिश के चलते धूप ने लोगों के चेहरों की रंगत को उड़ा दी, वहीं उमस से लोग गर्मी से बेहाल हो रहे हैं।

इस बाबत मौसम वैज्ञानिक जयशंकर मिश्रा ने बताया कि गुरुवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम 30 डिग्री रिकार्ड किया गया है। इसके अलावा बढ़ी उमस से जनजीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त है। उमस और तापमान से लोगों को अब राहत मिलती नहीं दिख रही है।

इसी तरह यदि उमस बढ़ी तो निश्चित तौर पर बारिश की संभावना बनती है। इधर, तेज धूप के साथ ही चल रही गर्म हवाएं लोगों को चुभने लगी हैं। गर्म हवाओं के थपेड़ों से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है और लोगों के लिए दो पहिया वाहनों से चलना मुश्किल भरा हो गया है।

मौसम के इन तेवरों से सबसे ज्यादा परेशानी बच्चों व बुजुर्गों को हो रही है। गुरुवार को भी दोपहर बाद सड़कों पर सन्नाटा देखने को मिला। जो कोई आता-जाता दिखा भी वह भी धूप से अपनी अपनी सामर्थ्य के हिसाब से बचाव करता दिखा। कोई चश्मा लगाकर तो कोई गमछा पहनकर गंतव्य की ओर जाता दिखाई दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed