{"_id":"694437b5d84112fd740bad85","slug":"searching-voters-with-asdd-and-no-mapping-hardoi-news-c-213-1-hra1001-142030-2025-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: एएसडीडी और बिना मैपिंग वाले तलाशे जा रहे मतदाता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: एएसडीडी और बिना मैपिंग वाले तलाशे जा रहे मतदाता
विज्ञापन
फोटो 22: बीएलओ को डाटा सही किए जाने की जानकारी देते एईआरओ डॉ. रामप्रकाश। संवाद
हरदोई। विधानसभावार फोटोयुक्त मतदाता सूची के विशेष सघन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान गैरहाजिरी, शिफ्टेड, डुप्लीकेट व मृतक (एएसडीडी) डाटा से वास्तविक मतदाताओं को तलाशा जा रहा है। अभियान से जुड़े अधिकारी-कर्मचारी साल-2003 की मतदाता सूची और रिश्तेदारों के नाम से मतदाता की मैपिंग करा रहे हैं। डाटा में त्रुटि न होने देने के लिए अधिकारी लगातार निगरानी भी कर रहे हैं।
विधानसभावार फोटोयुक्त मतदाता सूची के एसआईआर अभियान में जिले के आठ विधानसभा क्षेत्रों के 30,19,415 मतदाताओं के डाटा को जुटा लिया गया है। इससे काम तो शत-प्रतिशत हो गया है लेकिन एएसडीडी श्रेणी में चिह्नित करीब 5,49,875 मतदाताओं में से भी वास्तविक मतदाताओं के नाम की तलाश कराई जा रही है जिससे कोई भी वास्तविक मतदाता मताधिकार से वंचित न रहने पाए।
बताया कि अभियान में ऐसे मतदाताओं के नाम भी सामने आए जिनका नाम न तो साल-2003 की मतदाता सूची में है और न ही उनके मां-पिता और रिश्तेदारों के नाम सूची में मिल पा रहे हैं। प्रशासन ने इस श्रेणी में चिह्नित मतदाताओं में से बड़ी संख्या में मतदाताओं के रिश्तेदारों को तलाश कर उनकी मैपिंग करा ली है जिससे अब करीब 3,00,000 मतदाता बिना मैपिंग के बचे हैं जबकि 26 दिसंबर तक काम होने से बड़ी संख्या में अभी और मतदाताओं की मैपिंग करा लिए जाने की संभावना है।
विज्ञापन
वहीं, एएसडीडी और बिना मैपिंग वाले मतदाताओं के डाटा को शुद्ध और सही-सही भरे जाने के संबंध में विधानसभा क्षेत्र हरदोई के सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (एईआरओ) डॉ. रामप्रकाश ने बीएलओ से जानकारी ली। डाटा को शुद्ध रूप से आसानी से फीड किए जाने के टिप्स भी दिए।
-- -
एएसडीडी और बिना मैपिंग वाले मतदाताओं में से वास्तविक मतदाताओं को तलाशा जा रहा है। ताकि कोई भी मतदाता मताधिकार से वंचित न रहने पाए। एसडीडी से वास्तविक मतदाताओं को तलाश लिए जाने से विधानसभा क्षेत्रवार ड्राफ्ट रोल भी सही और शुद्ध तैयार हो जाएगा। इससे मतदाताओं को कम संख्या में ही नोटिस देकर सुनवाई की प्रक्रिया करनी होगी। -प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी
-- -- -- -- -- --
विधानसभा क्षेत्रवार एएसडीडी मतदाताओं की संख्या पर एक नजर
विधानसभा क्षेत्र का नाम : मतदाता संख्या
. सवायजपुर : 66477
. शाहाबाद : 55,835
. हरदोई : 1,12,772
. गोपामऊ : 57,313
. सांडी : 32,213
. बिलग्राम-मल्लावां : 66,585
. बालामऊ : 65,948
. संडीला : 72,732