फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   scrining ke baad quaranteen kare

सड़क पर पैदल जाता नजर न आए कोई श्रमिक : डीएम

Tue, 19 May 2020 10:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2020 10:55 PM IST
विज्ञापन
scrining ke baad quaranteen kare
हरदोई। डीएम पुलकित खरे ने कहा कि अन्य प्रदेशों से बसों से आ रहे श्रमिकों को किसी तरह की परेशानी न होने दी जाए। कोई भी श्रमिक पैदल जाता नजर नहीं आना चाहिए। उन्होंने कहा कि बाहर से आने वाले जो श्रमिक हरदोई के हैं, उन्हें सीधे सीएसएन डिग्री कालेज भेजा जाए। स्क्रीनिंग के बाद श्रमिकों को करें क्वारंटीन करें। अन्य श्रमिकों को रोडवेज बस से गृह जनपद रवाना किया जाए।
विज्ञापन

मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में लोक निर्माण विभाग, जल निगम के अधिशासी अभियंताओं व चकबंदी के एसओसी, सीएमओ के साथ बैठक में डीएम पुलकित खरे ने कहा कि तीनों अधिकारी अपनी-अपनी टीमों को रोडवेज बस अड्डे पर लगा दें। जिले के श्रमिकों की सीएसएन डिग्री कालेज में थर्मल स्क्रीनिंग के बाद इन्हें बसों से संबंधित क्वारंटीन सेंटर भेजा जाए। बैठक में डीएम पुलकित खरे ने रोडवेज के एआरएम आरबी यादव को निर्देश दिए कि सीएसएन कालेज से श्रमिकों को भेजने के लिए प्रति तहसील के हिसाब से पांच-पांच बसों की व्यवस्था करें। सीएमओ डा. एसके रावत को निर्देश दिए कि सीएसएन कालेज में बनाए गए तहसीलवार काउंटरों पर श्रमिकों की थर्मल स्क्रीनिंग करने वाले कर्मचारियों की ड्यूटी आठ-आठ घंटे की शिफ्ट में लगाएं। सीएसएन डिग्री कालेज में श्रमिकों के पानी की व्यवस्था करने के निर्देश जल निगम के अधिशासी अभियंता को दिए। बैठक में प्रशिक्षु आईएएस लक्ष्मी एन, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमंत राव भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed