फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Scramble for train reservations

Hardoi News: ट्रेनों में आरक्षण के लिए मारामारी

Sun, 16 Nov 2025 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 16 Nov 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
Scramble for train reservations
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हरदोई। रेलवे अधिकारियों ने ट्रेन में आरक्षण टिकटों में राहत के लिए तमाम प्रयास कर डाले, इसके बाद भी यात्रियों की परेशानियों को कम नहीं कर पाए। इन दिनों कोई पर्व भी नहीं है फिर भी दिल्ली और पंजाब से आने वाली ट्रेनों में एक माह तक रिजर्वेशन डिब्बों में वेटिंग लिस्ट आसमान छू रही है। तमाम ट्रेनों में तो नो रूम की स्थिति है।
होली, दिवाली या फिर किसी अवकाश के दिनों ट्रेनों में आरक्षण को लेकर मारामारी होना स्वाभाविक है। गैर प्रांतों में रहने वाले लोग अपने घर आते हैं, पर इन दिनों तो कोई त्योहार भी है नहीं है और न ही कोई लंबा वैकेशन है। इसके बावजूद ट्रेनों में यह स्थिति है कि दिसंबर के पहले सप्ताह तक दिल्ली और पंजाब से आने वाली ट्रेनों में सीट की उपलब्धता तो दूर की बात प्रतीक्षा सूची 100 के ऊपर चल रही है।
विज्ञापन

एक ओर रेलवे आरक्षण में यात्रियों को राहत देने के लिए आए दिन कोई न कोई नए नियमों का लागू करता आ रहा है, ताकि लोगों को टिकट मिल सके, लेकिन ट्रेनों के डिब्बों में आरक्षण की स्थिति वहीं बनी हुई हैं। यात्री राजेश, राहुल और सुमित का कहना है कि नियमाें को लागू किए जाने के बाद भी आरक्षण के लिए मारामारी समाप्त नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लंबी दूरी की ट्रेनों में सीटों की उपलब्धता : दिल्ली और पंजाब रूट से आने वाली ट्रेनों में लंबी प्रतीक्षा सूची है। चंडीगढ़ से आने वाली ट्रेन 15012 लखनऊ चंडीगढ़ एक्सप्रेस में 27 नवंबर तक वेटिंग फुल हो चुकी हैं। तीन दिसंबर के बाद सीट उपलब्धता है। ट्रेन 12232 चंडीगढ़-लखनऊ एक्सप्रेस में भी यही स्थिति है। इसमें 15 दिसंबर के बाद सीट उपलब्ध है। 13006 पंजाब मेल में 23 नवंबर तक नो-रूम है और दिसंबर तक प्रतीक्षा सूची बनी हुई है।

13308 किसान एक्सप्रेस में भी यही स्थिति है, 23 दिसंबर के बाद सीट उपलब्धता है। दिल्ली से आने वाली 12230 लखनऊ मेल, 14208 पद्मावत एक्सप्रेस, 15128 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस, 15910 अवध असम एक्सप्रेस समेत अन्य ट्रेनों में प्रतीक्षा सूची लंबी दिख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed