फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Scout-guides know the structure of the organization

स्काउट-गाइड ने जानी संगठन की संरचना

Wed, 17 Feb 2021 11:14 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Feb 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
Scout-guides know the structure of the organization
फोटो-2-स्काउट भवन में सात दिवसीय एडवांस कोर्स में स्काउट-गाइड को जानकारी देते प्रशिक्षक व मौजूद स? - फोटो : HARDOI
हरदोई। स्काउट भवन में चल रहे सात दिवसीय प्रशिक्षण के तीसरे दिन बुधवार को स्काउट-गाइड को संगठन की संरचना के बारे में जानकारी दी गई। इसके साथ कंपास के बारे में भी अवगत कराया गया।
विज्ञापन

ध्वज शिष्टाचार के साथ प्रथम सत्र की शुरुआत की गई। सत्र में लीडर ऑफ द कोर्स स्काउट सत्यनारायण कनौजिया और सहायक प्रशिक्षक वासुदेव यादव ने संगठन की संरचना व कंपास के बारे में जानकारी दी। साथ ही साथ लीडर ऑफ द कोर्स गाइड नेता त्रिपाठी ने गार्डिंग से जुड़ी हुई महत्वपूर्ण जानकारी प्रतिभागियों को दीं।
विज्ञापन

प्रशिक्षण में जिला संगठन कमिश्नर रमेश वर्मा ने स्काउटिंग से संबंधित विद्यालयों में कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी दी। जिला सचिव डॉ. राजेश तिवारी ने शिविर में प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाया और समय-समय पर समाज के लिए कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिलग्राम ट्रेनिंग काउंसलर विवेक श्रीवास्तव ने दिशाओं के ज्ञान संबंधी जानकारी दी। गाइड विंग में कल्पना भदौरिया, सांत्वना सिंह, सारिका दीक्षित ने वेडिंग से जुड़ी जानकारियों को साझा किया। इस मौके पर सहायक प्रशिक्षक उमेश कुमार, पंकज वर्मा, आकाश कश्यप, प्रेम श्रीवास्तव, शैलेश प्रकाश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed