{"_id":"655902d64c2accd9a006c0c6","slug":"scooty-collides-with-parked-tractor-trolley-from-behind-aunt-dies-nephew-injured-hardoi-news-c-213-1-hra1003-6684-2023-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: खड़ी ट्रैक्टर-ट्राली में पीछे से टकराई स्कूटी, बुआ की मौत, भतीजा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: खड़ी ट्रैक्टर-ट्राली में पीछे से टकराई स्कूटी, बुआ की मौत, भतीजा घायल
विज्ञापन
हरदोई। देहात कोतवाली क्षेत्र में सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्राली में पीछे से स्कूटी टकरा गई। हादसे में स्कूटी चला रहीं बुआ की मौके पर मौत हो गई और पीछे बैठा भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बेहटा गोकुल थानाक्षेत्र के बिहगावां निवासी श्रीधर की पुत्री पारुल (18) भैयादूज पर अपने मौसा कोतवाली देहात के विकासनगर निवासी अशोक कुमार के यहां आई थी। शनिवार को पारूल भतीजे प्रशांत (13) पुत्र विकास के साथ स्कूटी से सीतापुर रोड पर टहलने निकली थी। इसी बीच सीतापुर रोड पर स्टेडियम के सामने सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्राली से स्कूटी पीछे से टकरा गई। हादसे में पारूल व प्रशांत दोनों घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों घायलों को मेडिकल काॅलेज भेजा।
सूचना पाकर परिजन भी मौके पर पहुंचे। मेडिकल काॅलेज में चिकित्सक ने पारूल को मृत घोषित कर दिया, जबकि प्रशांत की हालत नाजुक होने के कारण मेडिकल काॅलेज लखनऊ रेफर कर दिया गया। मृतका के पिता श्रीधर ने बताया कि पारुल की एक बहन और पांच भाई हैं। वह कक्षा 12 की छात्रा थी और एक निजी काॅलेज में पढ़ाती थी। कोतवाल राजवीर सिंह ने बताया कि परिजनों की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। स्कूटी चला रही युवती हेलमेट नहीं लगाए थी।