{"_id":"58c2eaf94f1c1bd810dc4178","slug":"schoolgirl-s-death-due-to-clay-collapse","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिट्टी का टीला ढहने से छात्रा की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिट्टी का टीला ढहने से छात्रा की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
Updated Fri, 10 Mar 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। पचदेवरा थाना क्षेत्र के गांव में मिट्टी का टीला ढहने से मलबे में दबकर छात्रा की मौत हो गई। वह प्राइमरी स्कूल में कक्षा दो में पढ़ती थी। गुरुवार को गांव के बाहर होली में घर की पुताई के लिए मिट्टी लाने गई थी। उसके साथ में पड़ोस की सहेली भी थी । टीला ढहने के बाद सहेली ने छात्रा को दबा देखा। परिजनों को जानकारी दी। परिजन अन्य लोगों के साथ मौके पर पहुंचे और छात्रा के शव को बाहर निकाला। मृतका के पिता की सूचना पर पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के पत्यौरा गांव निवासी गुल्लू के तीन बेटियों में बड़ी खुशबू (12) कक्षा दो की छात्रा थी। वह गांव में ही प्राइमरी स्कूल में पढ़ती थी। गुल्लू के घर में होली में पुताई का काम चल रहा था । खुशबू गुरुवार शाम चार बजे गांव के पूरब तालाब से पुताई के लिए मिट्टी खोदने गई थी । साथ में पड़ोसी छोटे की पुत्री सोभा (13) भी गई थी। खुशबू मिट्टी खोदने के लिए टीले में बनी खो में घुस गई। उसी समय टीला ढह गया।
विज्ञापन
जिसके मलबे में दबकर खुशबू की मौत हो गई। खुशबू को मलबे में दबा देख सीमा रोती हुई गांव गई। उसने खुशबू के परिजनों को जानकारी दी। परिजन गांव के अन्य लोगों के साथ मौके पर पहुंचे । परिजनों ने मलबे में दबे खुशबू के शव को बाहर निकाला।एसओ शेर सिंह ने बताया तालाब के पास मिट्टी खोदकर ग्रामीणों ने गहरी खोह बना दी थी। जिसकी वजह से यह हादसा हुआ है ।
विज्ञापन