{"_id":"61d7332a54d86d2b1b35f3de","slug":"school-hardoi-news-knp6739466174","type":"story","status":"publish","title_hn":"16 जनवरी तक कक्षा 10 तक के सभी स्कूल बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
16 जनवरी तक कक्षा 10 तक के सभी स्कूल बंद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। कोरोना संक्रमण के चलते शासन के निर्देश पर जिले में कक्षा 10 तक की सभी स्कूलों को 16 जनवरी तक के लिए बंद किया गया है। स्कूलों को कक्षाओं के ऑनलाइन संचालन के निर्देश दिए गए हैं।
जिला विद्यालय निरीक्षक वीके दुबे ने बताया कि कक्षा 10 तक के सभी शैक्षणिक संस्थान छह से 16 जनवरी तक बंद रहेंगे लेकिन ऑनलाइन कक्षाएं संचालित की जाएंगी। 15 से 18 वर्ष की आयु के छात्र-छात्राओं के लिए स्कूलों में टीकाकरण कैंप लगाए जाएंगे। टीका लगवाने के लिए छात्र-छात्राओं को स्कूल आने की अनुमति होगी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी वीपी सिंह ने सभी परिषदीय स्कूलों को 16 जनवरी तक बंद करने के निर्देश दिए हैं।
वहीं कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों को भी 16 जनवरी तक के लिए बंद किया गया है। इस दौरान वार्डन को ऑनलाइन पढ़ाई कराने के निर्देश दिए हैं।