{"_id":"5d9f6edc8ebc3e93d56ccfd4","slug":"school-hardoi-news-knp518840052","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूलों में शिक्षकों की कमी दूर करे सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूलों में शिक्षकों की कमी दूर करे सरकार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। प्रेरणा ऐप के विरोध में गुरुवार शाम पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत शिक्षकों ने उप्र शिक्षक महासंघ के बैनर तले नगर में मशाल जुलूस निकाला। इससे पूर्व शिक्षक जीआईसी में एकत्र हुए और सरकार द्वारा शिक्षकों के साथ किए जा रहे दोहरे व्यवहार पर नाराजगी जताई। कहा कि प्रेरणा ऐप की व्यवस्था शिक्षक विरोधी है।
शिक्षक महासंघ के जिलाध्यक्ष शिवशंकर पांडेय ने कहा कि सूबे में विद्यालयों के सापेक्ष शिक्षकों की संख्या काफी कम है। कहा कि महासंघ की मांग है कि सरकार प्रत्येक प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाचार्य के साथ ही पांच सहायक अध्यापक, जूनियर स्कूल में प्रधानाध्यापक के साथ तीन अध्यापकों की अनिवार्य रूप से तैनाती की जाए। विद्यालयों में लिपिक और चपरासी तैनात किए जाएं। साथ ही शिक्षकों को एमडीएम, ड्रेस वितरण समेत अन्य गैर शैक्षणिक कार्यों से मुक्त किया जाए। इसके बाद जीआईसी से निकला मशाल जुलूस बीएसएस ऑफिस, नुमाइश चौराहा, बड़ा चौराहा, सिनेमा चौराहा व अमर जवान ज्योति चौराहा होते हुए पुन: जीआईसी पहुंची। जहां मशाल यात्रा का समापन किया गया। इस मौके पर माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राजीव मिश्र, मंत्री किसान चौरसिया, सीनियर बेसिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष चंद्रमोहन पांडे, रामकिशोर मिश्र, जूनियर शिक्षक संघ के कोषाध्यक्ष, ईश्वर चंद्र वर्मा, विपिन सिंह, हरिशंकर पांडे, अक्षत, बृजेश अवस्थी, ललित शुक्ला, अनंतराम पांडे, करणेंद्र प्रताप सिंह, लक्ष्मी देवी, कमलेश द्विवेदी, पंकज त्रिपाठी, अनुराग अवस्थी, अन्तर्यामी वाजपेयी, बेंचेलाल, लतीफ हैदर, पीएल दीक्षित व नीता गुप्ता आदि मौजूद रहीं।