{"_id":"599b1e974f1c1b54018b4626","slug":"save-the-kishori-in-the-river","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी को बचाने एसओ ने नदी में लगाई छलांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी को बचाने एसओ ने नदी में लगाई छलांग
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
Updated Mon, 21 Aug 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन
किशोरी से पूछताछ करते एसओ दीपक सिंह रघुवंशी ।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाली। मानसिक बीमार किशोरी ने गर्रा नदी में छलांग लगा दी। किशोरी को नदी में डूबता देख मछुआरों के साथ एसओ दीपक सिंह रघुवंशी ने भी किशोरी को बचाने में नदी में छलांग लगा दी। किशोरी को नदी से निकाल कर पुलिसकर्मी थाने ले गए । जहां पर परिजनों को बुलाकर पूछताछ की गई। उसके बाद किशोरी को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
पाली थाना क्षेत्र के मोहल्ला मलिकाना निवासी सलीम राजमिस्त्री का काम करता है। उसकी 16 बर्षीय बेटी सोनी करीब दो साल से मानसिक बीमार है । उसका बरेली में इलाज चल रहा है। सलीम शनिवार को बेटी की दवा लेकर आया था। रविवार रात वह परिजनोें के साथ कहीं गया था। घर में बाहर से कुंडी लगाकर बेटी को घर छोड़ गया था।
विज्ञापन
रात में किशोरी दीवार फांदकर घर से निकल गई । घर से करीब तीन किलोे मीटर शाहाबाद रोड पर गर्रा नदी के पुल पर पहुंची। उसने नदी में छलांग लगा दी। सुबह करीब 4 बजे एसओ दीपक सिंह रघुवंशी पुलिस टीम के साथ गश्त कर लौट रहे थे । उन्होंने किशोरी को नदी में कूदता देख लिया। एसओ ने नदी के किनारे मौजूद मछुआरों को आवाज लगाई।
विज्ञापन
मछुआरों को पहुंचने में देर होती देख एसओ ने खुद ही नदी में छलांग लगा दी। तब तक मछुआरे भी आ गए। एसओ के इस साहस की लोगों ने सराहना की। किशोरी के पिता सलीम अन्य परिजनों के साथ थाने पहुंचे। पुलिस ने पूछताछ के बाद किशोरी को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।